ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में सुलह की कोशिश हो रही है. इस बीच लोग मोजतबा खामेनेई को खोज रहे हैं कि इस सरगर्मी के बीच वो कहां हैं? अब उन्हें लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खामेनेई की खराब सेहत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उनके 3 करीबियों ने दावा किया कि वो तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं. 28 फरवरी के इजरायल-अमेरिकी हमले में मोजतबा के भी घायल होने की खबरें आई थीं. तब से अब तक उनकी सेहत पर कई तरह की अटकलें सामने आती रही हैं. ईरान की ओर से इस पर कभी कोई पुष्टि नहीं आई.
US से 'डील' के बीच उठे सवाल, कहां हैं मोजतबा खामेनेई? अब आया बड़ा अपडेट
Iran के नये सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की सेहत पर नयी जानकारी सामने आई है. अमेरिका से डील के बीच सवाल उठ रहे थे कि आखिर वो कहां हैं?


ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कहां हैं? क्या वो ईरान की कमान संभालने में सक्षम हैं? क्या वो ठीक हैं? और वो अपनी जनता से कब मुखातिब होंगे? ये बड़े सवाल लगातार बने हुए हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई के 3 करीबियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया,
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अभी भी रिकवर कर रहे हैं. उनके चेहरे और पैर में चोट आई है. वो अपने घाव से उबर रहे हैं और मेंटली एक्टिव हैं.
वहीं, दो अन्य सूत्रों ने भी मोजतबा खामेनेई को लेकर रॉयटर्स के साथ जानकारी शेयर की. उनके मुताबिक,
वो ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीनियर अधिकारियों के साथ बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं. अमेरिका के साथ चल रही बातचीत और दूसरे जरूरी फैसलों में भी शामिल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ईरानियों के सामने आर्मी वाला ड्रेस, अमेरिकियों से मिले सूट-बूट में, आसिम मुनीर ने ऐसा क्यों किया?
मोजतबा की सेहत पर U.S. intelligence से जुड़े एक सोर्स ने दावा किया कि हमले में मोजतबा ने अपना एक पैर खो दिया है लेकिन अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी CIA और इजरायल के PMO का इस दावे पर कोई जवाब सामने नहीं आया. ईरान के ओर से भी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई. बता दें कि बीते दिनों मोजतबा की सेहत पर मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. ऐसी भी खबरें भी सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि खामेनेई कोमा में हैं.
बता दें कि इजरायल और अमेरिका ने एक ज्वॉइंट ऑपरेशन के तहत 28 फरवरी 2026 को को ईरान पर हमला किया था. इसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. 8 मार्च को मोजतबा को नया लीडर तो चुना गया लेकिन न तो उनकी कोई फोटो आई. न कोई वीडियो. न ही कोई ऑडियो रिकॉर्डिंग. ईरान की तरफ से उनकी हालत पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया. केवल उनके नाम से मैसेज आते हैं, जो देश के सरकारी मीडिया चैनल पर एंकर पढ़कर सुना देते हैं.
वीडियो: दुनियादारी: क्या पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की बात बनेगी?























