The Lallantop

शादाब ने भारत से मिली हारें याद दिलाईं, पूर्व खिलाड़ी जवाब में ससुर सकलैन मुश्ताक को खींच लाए

शादाब खान को यह याद दिलाया गया कि जिन खिलाड़ियों को वह भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच न जीतने का ताना मारा रहे हैं, उनमें उनके ससुर भी शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
शादाब खान (बाएं) के ससुर सकलैन मुश्ताक (दाएं) अपने जमाने के दिग्गज स्पिनर थे. (तस्वीरें- पीटीआई और रॉयटर्स)

पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान (Shadab Khan) इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. भारत के खिलाफ मिली हार के बाद दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी टीम की जमकर आलोचना की. बचाव में उतरे शादाब खान ने अपने पूर्व खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ टी20 जीत याद दिलाई. यही उन्हें काफी महंगा पड़ गया है. शादाब ने जिन पूर्व खिलाड़ियों को सुनाया, उन्होंने ही उनकी क्लास लगा दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास में केवल एक ही बार भारत को हराया है. साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी. शादाब ने इसी जीत का जिक्र किया था. इस पर पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि भारत अब पाकिस्तान को गंभीरता से नहीं लेता. उन्होंने कहा,

हां, 2021 में पाकिस्तान ने भारत को हराया था. लेकिन 90 के दशक और अब के भारत-पाकिस्तान मैचों में फर्क है. पहले भारतीय टीम हमसे डरती थी क्योंकि उन्हें पता था कि हम उन्हें हरा सकते हैं. अब वे हमें गंभीरता से नहीं लेते. वे विकेट या जीत का जश्न भी नहीं मनाते.

Advertisement
शादाब ने ससुर पर साध दिया निशाना?

शादाब खान को यह भी याद दिलाया गया कि जिन खिलाड़ियों को वह भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच न जीतने का ताना मारा रहे हैं उनमें उनके ससुर भी शामिल हैं. आपको बता दें कि शादाब खान ने दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी सकलेन मुश्ताक की बेटी से शादी की है. बासित ने एआरवाई न्यूज़ पर कहा,

शादाब, आपको अपने ससुर से ये बातें नहीं कहनी चाहिए. शादाब को अपने ससुर को इस तरह जवाब नहीं देना चाहिए था. सकलैन जिस तरह के मैच विनर थे, वो अपनी मुट्ठी में दस शादाब रख सकते थे. 90 के दशक में खिलाड़ियों का चयन सिफारिशों के आधार पर नहीं होता था. वह पूरी तरह से अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाते थे. कुछ पत्रकारों को शादाब से उनके अपने प्रदर्शन के बारे में पूछना चाहिए. क्या वो बॉलिंग ऑलराउंडर हैं या बैटिंग ऑलराउंडर?

यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर के इस रिकॉर्ड ने उन्हें महिला क्रिकेट की 'सबसे बड़ी' खिलाड़ी बना दिया 

Advertisement

बासित अली ने शादाब के हेड कोच माइक हेसन का करीबी होने का दावा भी किया. उन्होंने कहा,

कमजोर टीमों के खिलाफ, उन्हें शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता है. क्यों? क्योंकि वह माइक हेसन के लाडले हैं. अगर इंजमाम, वकार या सकलैन कप्तान होते, तो मैं देखता कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करते. मुझे याद है जब मैं ए टीम को इंग्लैंड ले गया था. पूरे समय वह अपने मोबाइल फोन में व्यस्त थे. आखिरकार मैंने उनके दोनों फोन छीन लिए.

शादाब ने क्या कहा था?

अब आपको बताते हैं कि शादाब ने ऐसा कहा जिसकी वजह से उन्हें इतना कुछ सुनना पड़ रहा है. नामीबिया के खिलाफ मैच में जीत के बाद जब शादाब से दिग्गज खिलाड़ियों की आलोचना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था, 

हमारे पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय है और उन्होंने पाकिस्तान के लिए शानदार काम किया है. लेकिन विश्व कप में भी, हमने एक टीम के रूप में परिणाम हासिल किए हैं, जैसे 2021 में भारत को हराना. उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया."

शादाब ने आगे कहा कि आलोचना क्रिकेट का हिस्सा है और ऐसा करने वालों से भी सवाल किए जा सकते हैं.

वीडियो: शादाब खान ने रमजान को बारहवां खिलाड़ी बताया, पूरी बात सुनकर हैरान रह जाएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement