The Lallantop

'खुद कभी भारत को हराया है...' शादाब खान ने पूर्व क्रिकेटर्स को क्यों याद दिलाया 2021?

शादाब खान ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसे बयान भी दिए, जिससे यह लगने लगा है कि पाकिस्तानी टीम शाहीन अफरीदी और बाबर आजम से आगे बढ़ चुकी है.

Advertisement
post-main-image
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप में फॉर्म में नहीं है. (Photo-PTI)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के हाथों पाकिस्तान को करारी हार मिली. इस हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जमकर सुनाया. उनके बयान टीम के वाइस कैप्टन शादाब खान (Shadab Khan) को बिलकुल रास नहीं आया. शायद यही वजह है कि शादाब ने मौका मिलते ही सभी को निशाने पर ले लिया. नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने आलोचना करने वाले दिग्गज खिलाड़ियों को याद दिलाया कि उनमें से किसी ने भी वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हराया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दिग्गज खिलाड़ियों को सुनाया

शादाब खान से जब पूर्व दिग्गजों की आलोचना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

हमारे पूर्व क्रिकेटर्स की अपनी राय है और उन्होंने पाकिस्तान के लिए बहुत अच्छे प्रदर्शन किए हैं. लेकिन आखिर में वर्ल्ड कप में भी हमने एक टीम के तौर पर नतीजे हासिल किए हैं जैसे 2021 में भारत को हराना. आलोचना क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा हैं.

Advertisement

शादाब ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसे बयान भी दिए जिससे यह लगने लगा है कि  पाकिस्तानी टीम शाहीन अफरीदी और बाबर आजम से आगे बढ़ चुकी है. यह अपील भी कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की थी. भारत के खिलाफ महंगे रहे शाहीन को नामीबिया के खिलाफ मैच में मौका नहीं मिला. शादाब ने शाहीन को इस बात को दिल पर न लेने को कहा. उन्होंने कहा,

एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर, आप इन बातों को दिल पर नहीं ले सकते. टीम का माहौल और संदेश बहुत साफ हैं इसलिए यह किसी भी खिलाड़ी के लिए कोई समस्या नहीं है. हर कोई टीम को जीत दिलाने में मदद करने की कोशिश कर रहा है.

बाबर आजम पर क्या बोले शादाब

शादाब से पूछा गया कि बाबर को बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं भेजा गया और क्या पाकिस्तान के सिलेक्शन फैसलों में कोई दिक्कत थी तो उन्होंने कहा कि यह प्रयोग का मामला नहीं था. उन्होंने कहा,  

Advertisement

क्या आपको सच में लगता है कि पाकिस्तान इतने प्रयोग करता है? मुझे ऐसा नहीं लगता. हमारा संदेश बहुत साफ हैं. अगर आप बाबर को बल्लेबाजी के लिए नहीं बुलाने की बात कर रहे हैं तो वह अच्छी तरह जानता है कि उसका भूमिका कब आएगी.

शादाब ने आगे कहा,

हर खिलाड़ी के लिए संदेश साफ हैं. टीम हालात के हिसाब से बदलती है और यही हो रहा है. सुपर आठ मुश्किल होंगे. दबाव वाले मैच होंगे. आखिर में, आप कुछ ही चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं इसलिए आपको उन्हें नियंत्रित करने पर फोकस करना चाहिए.

सुपर 8 में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से होगा. इसी ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. वहीं दूसरे ग्रुप में भारत, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं.

वीडियो: कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत कुल 14 कप्तानों ने इमरान खान के लिए की अपील, क्या लिखा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement