गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को 9 जुलाई 2024 को टीम इंडिया (Team India) का हेड कोच नियुक्त किया गया. उन पर जिम्मेदारी थी कि वह राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की लेगेसी को आगे बढ़ाएं. द्रविड़ ने T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था. शुरुआत में गंभीर ने द्रविड़ की विरासत को बखूबी संभाला. उनके अंडर टीम की परफॉर्मेंस को देखकर लगा कि द्रविड़ की कमी नहीं खलेगी. वह पहले से भी दमदार टीम बनाएंगे. इस दौरान वह दो ICC ट्रॉफी जीतने वाले भारत के पहले कोच बने.
सिर्फ दो ICC ट्रॉफी ही नहीं जीती, गंभीर युग में ये शर्मनाक रिकॉर्ड भी बने हैं!
इंग्लैंड (England) ने टीम इंडिया (Team India) को T20 सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. यह भारत का T20 सीरीज में लगातार दूसरा क्लीन स्वीप है. इससे पहले टीम इंडिया को आयरलैंड (Ireland) ने 2-0 से हराया था.


लेकिन, गौतम गंभीर ने जो कंसिस्टेंसी शुरुआत में दिखाई, उसे बरकार नहीं रख पाए. समय बढ़ने के साथ टीम इंडिया की परफॉर्मेंस में गिरावट आती गई. उनकी कार्यकाल में टीम इंडिया को कुछ ऐसी अप्रत्याशित हार मिलीं, जो कलंक की तरह हैं. इन हार की वजह से गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं.
2 ICC ट्रॉफी जीतींइसमें कोई शक नहीं है कि गौतम गंभीर बेहतरीन कोच हैं. उनका विजन स्पष्ट है. वह टीम से हंड्रेड पर्सेंट की उम्मीद करते हैं. गंभीर का पहला ICC असाइनमेंट चैम्पियंस ट्रॉफी थी. चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी पर कब्जा किया.
इसके बाद, गौतम गंभीर के अंडर भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप भी जीता. T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की परफॉर्मेंस बेहतरीन रही. टूर्नामेंट में भारत सिर्फ एक मैच हारा था. यह हार उसे सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका से मिली थी. गौतम गंभीर दो ICC ट्रॉफी जीतने वाले भारत के पहले कोच हैं.
गंभीर युग में ये शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनेकिसी भी कोच के लिए दो ICC ट्रॉफी जीतना बड़ी बात है. लेकिन बीते 2 साल में गंभीर के अंडर टीम इंडिया का लेखा-जोखा देखें, तो कई दिल तोड़ने वाली हार भी मिली हैं. ये ऐसी हार हैं, जो लंबे समय तक दर्द देंगी.
# 27 साल बाद भारत श्रीलंका से हारागौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद, भारत ने श्रीलंका का टूर किया. दोनों देशों के बीच 3 ODI मैचों की सीरीज खेली गई. सीरीज में श्रीलंका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 2-0 से हराया. 27 साल बाद यह पहला मौका था, जब भारत पहली बार श्रीलंका से वनडे सीरीज हारा.
अक्टूबर 2024 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हुई. इस सीरीज के दौरान, न्यूजीलैंड ने 36 साल में पहली बार भारत में टेस्ट मैच जीता. इसके बाद, कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाकी दो टेस्ट जीत कर, टीम इंडिया को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. न्यूजीलैंड ने पहली बार भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा.
#साउथ अफ्रीका से घर पर 25 साल बाद हारेनवंबर 2025 में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली. इस सीरीज में भी गौतम गंभीर टीम इंडिया का भाग्य नहीं बदल पाए. कोलकाता में हुए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हराया. फिर, गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रन के बड़े मार्जिन से शिकस्त दी. भारत अपने घर में साउथ अफ्रीका से 25 साल बाद टेस्ट सीरीज हारा था.
#45 साल बाद कैलेंडर ईयर में एक भी ODI नहीं जीतेयह शर्मनाक रिकॉर्ड साल 2024 में बना. यह वो साल था, जब गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया एक कैलेंडर ईयर में एक भी ODI नहीं जीत पाई. रिकॉर्ड्स पर नजर डालें, तो ऐसा 45 साल में पहली बार हुआ था, जब टीम इंडिया एक कैलेंडर ईयर में एक भी ODI मैच नहीं जीत सकी.
#10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में गंवाई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफीभारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से अजेय थी. साल 2018-2019 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से हराकर ट्रॉफी जीती. इसके बाद, 2020-2021 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 2-1 से हराया. लेकिन, 2024-2025 में हेड कोच गौतम गंभीर ये विनिंग स्ट्रीक बरकरार नहीं रख पाए. ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कंगारुओं ने भारत को 3-1 से शिकस्त दी.
ये भी पढ़ें: PCB पर भड़के पूर्व चीफ! कारण बाबर आजम हैं
#आयरलैंड ने 2-0 से पीटाT20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद, भारत ने पहली T20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेली. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आयरिश टीम को हल्के में लिया. शायद भारत को इस बात का गुमान था कि वह T20 चैम्पियन है. आयरलैंड ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए भारत को T20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. यह आयरलैंड की टीम इंडिया के खिलाफ पहली सीरीज विक्ट्री थी.
#इंग्लैंड ने 4-0 से हराकर बेइज्जत कर दियाहेड कोच गौतम गंभीर सहित टीम मैनेजमेंट ने आयरलैंड में मिली हार से सबक नहीं सीखा. इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए उनके पास कोई ठोस प्लान नहीं था. इसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा. इंग्लैंड ने इस सीरीज में भारत को 4-0 से क्लीन स्वीप करके गजब बेइज्जती की. यह तो गनीमत रही कि पहला T20I बारिश के चलते पूरा नहीं हुआ. नहीं, तो टीम इंडिया यह सीरीज 5-0 से हार सकती थी. भारत की T20 सीरीज में यह सबसे बड़ी हार है. इससे पहले, टीम इंडिया ने T20 सीरीज में 4 मैच कभी नहीं हारे थे.
कुल मिलाकर इन शर्मनाक हार के बाद, दो ICC ट्रॉफी जीतने वाले हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं. अगले दो वर्ल्ड कप SENA कंट्रीज में होने हैं. 50 ओवर का वर्ल्ड कप 2027 में साउथ अफ्रीका में होगा. इसके बाद, 2028 में T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा. गंभीर के लिए चुनौती कम नहीं हैं. अगर टीम इंडिया को पुरानी लय में लौटाना है, तो हेड कोच गंभीर को अभी से कुछ अलग प्लानिंग करनी होगी.
वीडियो: हरभजन सिंह ने श्रीसंत की बेटी से मुलाकात का किस्सा सुनाया












