The Lallantop

ईडन गार्डन के इस स्टैंड का नाम होगा 'झूलन गोस्वामी', पहली बार महिला क्रिकेटर को मिला ये सम्मान

ईडन गार्डन में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी पंकज रॉय के नाम स्टैंड पहले से ही थे. इसके अलावा पूर्व BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और विश्वनाथ दत्त के नाम पर भी स्टैंड के नाम रखे गए हैं.

Advertisement
post-main-image
गोस्वामी ने 20 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सभी फॉर्मैट्स में 355 विकेट लिए. (फोटो- PTI)

कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और इंग्लैंड के बीच T20 सीरीज का पहला मैच. इंडियन टीम ने मैच 7 विकेट से अपने नाम किया. अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 79 रनों की पारी खेली. लेकिन ये मैच अभिषेक की पारी के अलावा पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के लिए भी जाना जाएगा. ईडन गार्डन में झूलन के नाम पर एक स्टैंड का नाम रखा गया है. ये पहली बार है कि किसी महिला क्रिकेटर के नाम पर इंटरनेशनल स्टेडियम में स्टैंड का नाम रखा गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ईडन गार्डन स्टेडियम में बनी ब्लॉक-बी गैलरी का नाम झूलन गोस्वामी के नाम पर रखा गया है. भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले T20 मैच की शुरुआत भी झूलन से कराई गई. मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में लगी बेल झूलन ने ही बजाई. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के चकदाहा की रहने वाली झूलन गोस्वामी ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 204 वनडे और 68 T20 मैच खेले हैं. गोस्वामी ने 20 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सभी फॉर्मैट्स में 355 विकेट लिए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी महिला गेंदबाज ने इतने विकेट नहीं लिए हैं.

Advertisement

बता दें कि ईडन गार्डन में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी पंकज रॉय के नाम स्टैंड पहले से ही थे. इसके अलावा पूर्व BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और विश्वनाथ दत्त के नाम पर भी स्टैंड के नाम रखे गए हैं.

भारत ने इंग्लैंड को हराया

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत ने जीत दर्ज की है. मैच में टॉस इंडियन कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने जीता. पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इंग्लैंड को पहले ओवर की तीसरी बॉल पर ही झटका लगा. फिल सॉल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद 17 रनों के स्कोर पर बेन डकेट का विकेट गिर गया. दोनों को अर्शदीप सिंह ने आउट किया. इंग्लैंड के लिए कप्तान जॉस बटलर ने सबसे ज्यादा 68 रनों की पारी खेली. 44 गेंदों की इस में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए.

Advertisement

बटलर के अलावा कोई भी इंग्लिश बैटर क्रीज पर ज्यादा देर खड़ा नहीं हो पाया. हैरी ब्रूक ने 14 गेंद पर 17 रन जरूर बनाए. लेकिन इंग्लिश टीम 20 ओवर में 132 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

जवाब में इंडियन टीम ने अभिषेक शर्मा की शानदारी नॉक की मदद से 43 गेंद रहते ही मैच जीत लिया. अभिषेक ने 34 गेंदों में अभिषेक ने 79 रनों की पारी खेली. पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232 से भी ज्यादा का रहा. इसके अलावा संजू सैमसन ने 26 और तिलक वर्मा ने 19 रनों की पारी खेली. मैच में शानदार बॉलिंग के लिए वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया.

वीडियो: IND vs ENG सीरीज के साथ खत्म हुआ झूलन गोस्वामी का करियर

Advertisement