The Lallantop

धोनी से हर मैच फिनिश करने की उम्मीद ना करिए!

'CSK में बाकी प्लेयर्स भी तो हैं.'

Advertisement
post-main-image
धोनी इश साल बेहतरीन फॉर्म में हैं (पीटीआई फाइल)

महेंद्र सिंह धोनी गज़ब फॉर्म में हैं. और इसे देखते हुए कई लोग चाहते हैं कि वह CSK के लिए और ऊपर बैटिंग करें. लेकिन उनके पूर्व साथी केदार जाधव का मानना है कि धोनी का बैटिंग ऑर्डर धोनी ही सेट कर सकते हैं. उन्हें ही पता है कि उनकी बेस्ट बैटिंग पोजिशन क्या है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

धोनी ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ सिर्फ़ 17 गेंदों पर 32 रन बनाए थे. हालांकि उनकी ये पारी भी चेन्नई को जीत नहीं दिला पाई. और इसी के बाद तमाम लोगों ने कहा था कि धोनी ऊपर आते तो CSK जीत जाती. लेकिन इस मसले पर जाधव अलग सोचते हैं. एक मीडिया इंटरैक्शन में जाधव ने कहा कि धोनी के अलावा भी CSK में प्लेयर्स हैं. और उन्हें भी गेम्स फिनिश करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. जाधव बोले,

'जहां तक मैं धोनी को जानता हूं, अगर उन्हें पता है कि वह बहुत देर तक नहीं खेल पाएंगे, वो अपनी जगह किसी और प्लेयर को तैयार कर देते हैं. और यही हो रहा होगा. मैं सोचता हूं कि गेम फिनिश करने की उनकी ताकत आखिरी के दो-तीन ओवर्स के लिए ज्यादा बेहतर है. और इसीलिए वह वहीं पर बेहतर लगते हैं. उन्हें सबसे बेहतर पता है कि कोई गेम जीतने के लिए उन्हें कितनी गेंदों की जरूरत है. उनके अलावा भी 10 प्लेयर्स हैं इसलिए हम ये उम्मीद नहीं कर सकते कि धोनी हर बार मैच जिताएंगे.'

Advertisement

जाधव ने ये भी दावा किया, कि CSK लेजेंड धोनी अब रिटायर हो सकते हैं. जाधव के मुताबिक भले ही  CSK फ़ैन्स अपने थला को अलविदा कहने के लिए तैयार ना हों, लेकिन IPL2023 उनका आखिरी सीजन साबित हो सकता है. जाधव के मुताबिक यह स्टेज सारे क्रिकेटर्स के जीवन में आता है. और उन्हें लगता है कि धोनी इस सीजन के बाद अलविदा कह देंगे. जाधव ने कहा,

'CSK फ़ैन्स जाहिर तौर पर धोनी की रिटायरमेंट के लिए तैयार नहीं होंगे. और ना ही इंडियन फ़ैन्स इसके लिए तैयार थे. लेकिन यह सारे क्रिकेटर्स के जीवन का सच है और मुझे लगता है कि यह IPL में धोनी का आखिरी साल होगा. वह कुछ ही महीनों में 42 साल के हो जाएंगे.'

जानने लायक है कि धोनी ने IPL2023 के चार मैच की तीन पारियों में 58 की ऐवरेज और लगभग 215 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 32 रन रहा है.

Advertisement

वीडियो: धोनी ने खुद बताया कि शुरू में छक्के इसलिए नहीं लगाए!

Advertisement