The Lallantop

दिल्ली के कोच बदानी को वो मास्टरस्ट्रोक, जिसने मैदान के बाहर से मैच पलट दिया

दिल्ली कैपिटल्स की जीत में जितना योगदान खिलाड़ियों का था, उतना ही उनके हेड कोच हेमांग बदानी के एक डिसीजन का है.

Advertisement
post-main-image
हेमांग बदानी ने डगआउट से ही मैच में अपना इम्पैक्ट डाल दिया. (Photo-screengrab)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है. लखनऊ को उसी के घर पर हराकर अक्षर पटेल (Axar Patel) एंड कंपनी ने पहला मैच जीत लिया है. इस मैच में दिल्ली के लिए मैदान पर स्टार रहे समीर रिजवी (Sameer Rizvi). और मैदान के बाहर मैच पलटा हेड कोच हेमांग बदानी. उनके एक फैसले ने DC के लिए मैच पलट दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
हेमांग बदानी का मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली की टीम 141 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. पारी के पांचवें ओवर में ही टीम ने 26 रन पर चार विकेट खो दिए. ओवर की तीसरी बॉल DC के कप्तान अक्षर पटेल आउट हुए. उन्हें प्रिंस यादव ने बोल्ड कर दिया. डगआउट में अक्षर के बाद फील्ड पर आने के लिए डेविड मिलर तैयार बैठे थे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

अक्षर के आउट होते ही हेमांग ड्रेसिंग से दौड़ते हुए नीचे आए. इसका वीडियो मैच के सामने आया. उन्होंने मिलर को रोक दिया. हेमांग ने ट्रिस्टन स्टब्स को उतारने का फैसला किया. स्टब्स उस वक्त पैड अप भी नहीं थे. ये बात उन्होंने मैच के बात शेयर की. पर हेमांग की ये कॉल टीम के लिए जीत की कॉल बन गई.

Advertisement

स्टब्स ने समीन रिजवी के साथ दमदार पार्टनरशिप की. दोनों ने 4 विकेट गिरने के बाद इनिंग को बिल्ड किया. संभल कर बैटिंग की. और पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में 119 रनों की साझेदारी बोर्ड पर लगा दी. इसी पार्टनरशिप ने DC को LSG के स्कोर के पार पहुंचाया. वो भी 17 गेंद रहते.

ट्रिस्टन स्टब्स और रिजवी ने रखी जीत की नींव

ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. तीन चौके और एक छक्का लगाया. स्टब्स की पारी भले ही थोड़ी धीमी थी, लेकिन इसका इम्पैक्ट बहुत ज्यादा था. उन्होंने रिजवी के साथ एंकर रोल निभाया. यही वजह थी कि रिजवी दूसरे एंड पर फ्रीली खेल पाए. 

Advertisement

रिजवी ने 47 गेंदों में 70 रन बनाए. पांच चौके और चार छक्के लगाए. शुरू में वो फंसते हुए दिखे. 9वीं गेंद पर उनका खाता खुला था. लेकिन वो आखिर तक पिच पर खड़े रहे, और टीम को जीत दिला कर ही लौटे.

हेमांग ने कोचिंग पर क्या कहा था?

इस मैच से पहले ही क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में हेमांग ने भारत के कोचों की तारीफ की थी. उन्होंने दावा किया था कि लोगों को अब समझ आ रहा है कि भारत के कोच में भी काबिलियत होती है. उन्होंने कहा था,

इस बात के काफ़ी सबूत हैं कि हम भारतीय कोच के तौर पर अपना काम बखूबी कर सकते हैं, और ज़ाहिर है, अब लोग भारतीय कोचों में कुछ खास देख रहे हैं. लोग इस बात को पहचान और समझ रहे हैं कि हम अपना काम अच्छे से कर सकते हैं. हम अब ऐसे लोग बन गए हैं जो ग्लोबल कोच बन सकते हैं, और हम उन विदेशी कोचों के बराबर हो सकते हैं जिन्होंने पिछले कई सालों से अपनी कोचिंग से काफी असर डाला है.

हेमांग ने सीजन के पहले ही मैच में अपने मास्टरस्ट्रोक से यह बात साबित भी कर दी. दिल्ली कैपिटल्स की जीत में जितना योगदान खिलाड़ियों का था, उतना ही हेमांग के इस डिसीजन का है.

यह भी पढ़ें- LSG के इस बॉलर ने एक ओवर में ही बता दिया, वो इस IPL कुछ बड़ा करने वाला है 

मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन पर सिमट गई. टीम के बैटर अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. मिचेल मार्श ने 35 रनों की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से टी नटराजन और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए. कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए. मैच में शानदार बैटिंग के लिए समीर रिजवी को प्लेयर ऑफ दी मैच दिया गया.

वीडियो: हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट में और क्या बदलाव चाहती हैं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement