The Lallantop

IPL 2026 कवर करने ब्रिटेन से आया था ये शख्स, मुंबई के होटल में शव मिला है

लैंगफोर्ड 24 मार्च से BCCI के लिए काम कर रहे थे और मुख्य रूप से मुंबई के मैच कवर रहे थे. वो मुंबई के ट्राइडेंट होटल में रुके हुए थे. 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला था. इस मैच की कवरेज का काम करने के बाद लैंगफोर्ड होटल वापस लौट गए थे.

Advertisement
post-main-image
मुंबई इंडियंस के पहले मैच के बाद ही लैंगफोर्ड अपने कमरे में मृत पाए गए. (Photo-India Today)

IPL 2026 में काम कर रहे एक ब्रॉडकास्टिंग इंजीनियर को मुंबई के होटल कमरे में मृत पाया गया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश नागरिक विलियम लैंगफोर्ड सोमवार, 30 मार्च की सुबह अपने होटल रूम में मृत हालत में मिले. 76 साल के इंजीनियर की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
BCCI के लिए काम कर रहे थे लैंगफोर्ड

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक लैंगफोर्ड 24 मार्च से BCCI के लिए काम कर रहे थे और मुख्य रूप से मुंबई के मैच कवर रहे थे. वो मुंबई के ट्राइडेंट होटल में रुके हुए थे. 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला था. इस मैच की कवरेज का काम करने के बाद लैंगफोर्ड होटल वापस लौट गए थे.

अगली सुबह होटल रेसेप्शनिस्ट ने उन्हें कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जब उन्हें कुछ शक हुआ तो एक स्टाफ मेंबर को रूम में चेक करने के लिए भेजा गया. स्टाफ मेंबर ने गेट खटखटाया, लेकिन फिर कोई जवाब नहीं मिला. काफी देर तक जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो होटल मैनेजर को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद एक सर्च टीम उस कमरे में पहुंची. मास्टर चाबी की मदद से कमरा खोला गया तो लैंगफोर्ड जमीन पर गिरे हुए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें- नसीम शाह को 68 लाख रुपये का पड़ा एक पोस्ट, मरियम नवाज को लेकर ऐसा क्या कहा था? 

ये देख फौरन होटल के इन हाउस डॉक्टर को बुलाया गया. उसने लैंगबोर्ड को मृत बताया. इसके बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल भेजा गया जहां आधिकारिक तौर पर उनकी मौत की पुष्टि की गई. पुलिस ने होटल के सभी स्टाफ मेंबर्स के बयान ले लिए हैं. 

इंडियन एक्सप्रेस को रिपोर्ट के मुताबिक स्टाफ ने बताया कि लैंगफोर्ड 24 मार्च से वहां रुके हुए थे, लेकिन कभी किसी हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में नहीं बताया. शुरुआती जांच में शक करने लायक कुछ नहीं मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला. फिलहाल आगे की जांच चल रही है.

Advertisement

वीडियो: कैमरन ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बॉलिंग क्यों नहीं की? KKR के कप्तान ने बताया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement