The Lallantop

रिजवी का इंपैक्ट नहीं सह सका LSG, खल गई 5वें बॉलर की कमी

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को उनके घर पर पटखनी दे दी. इस दौरान बतौर इंपैक्ट प्लेयर आए Sameer Rizvi ने शानदार बैटिंग की.

Advertisement
post-main-image
समीर रिजवी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के ख‍िलाफ नाबाद 70 रनों की पारी खेली. (फोटो-AFP)

IPL 2024 ऑक्शन में 8 करोड़ से भी ज्यादा की रकम. मेरठ के समीर रिजवी में चेन्नई सुपरकिंग्स को मिस्टर IPL नज़र आया था. लेकिन, महज एक सीजन में वो उनसे न‍िराश हो गए. IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 95 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. 2025 में उन्हें महज 5 मैच में खेलने का मौका मिला. लेकिन, अब IPL 2026 के पहले ही मैच में वो अपनी टीम के हीरो बन गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

समीर रिजवी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के ख‍िलाफ धुआंधार बैटिंग की. बतौर इंपैक्ट प्लेयर आए समीर ने महज 47 गेंदों में 70 रन ठोक दिए. वो भी ऐसी पिच पर, जहां सभी बैटर्स स्ट्रगल करते नज़र आए. उन्होंने 5वें विकेट के लिए ट्र‍िस्टन स्टब्स के साथ नाबाद 119 रनों की पार्टनरश‍िप की. ये दिल्ली कैपिटल्स के लिए 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरश‍िप है.

रिजवी की शुरुआत धीमी थी, पर अंत जबरदस्त

दरअसल, टॉस जीतकर अक्षर पटेल ने बॉलिंग चुनी. उनका ये फैसला गेंदबाजों ने सही साबित भी कर दिया. महज 18.4 ओवर में लखनऊ सुपरजायंट्स को 141 रन पर ऑलआउट कर दिया. हालांकि, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने महज 4.3 ओवर में महज 26 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन, इसके बाद ट्र‍िस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने मैच खत्म कर ही दम लिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें : 'नसीम ने माफी मांग ली, फिर क्यों लगाया इतना फाइन?', पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने ही PCB को घेरा

समीर रिजवी नंबर 4 पर उतरे थे. उन्हें देखकर शुरू में हैरानी हुई क्यों‍कि सब आशुतोष शर्मा को बतौर इंपैक्ट प्लेयर देखने की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन, आ गए रिजवी. इसके बाद शुरुआत में वो काफी स्ट्रगल भी कर रहे थे. खाता खोलने में भी रिजवी को 9 गेंद लग गए. लेकिन, एक बार रिदम मिलने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने एक-एक कर लखनऊ के सारे गेंदबाजों की खबर ली. 10 बॉल में 1 रन बनाने के बाद रिजवी को 70 रन तक पहुंचने में महज 47 गेंद ही लगीं. अपनी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

LSG को खल गई 5वें बॉलर की कमी

लखनऊ को एक और चीज बैकफायर कर गई. वो थी 5वें बॉलर की कमी. उन्होंने दिग्वेश राठी को बतौर इंपैक्ट प्लेयर ख‍िलाने की प्लानिंग की थी. लेकिन, जब भड़भड़ाकर विकेट गिर गए तो उन्हें शहबाज अहमद को उतारना पड़ा. वैसे तो शहबाज ऑलराउंडर हैं. लेकिन, गेंदबाजी में उनका दिन नहीं था. पहले ही ओवर में उन्हें 16 रन पड़ गए. इसके बाद, उनके बचे हुए ओवर को करने के लिए मार्करम आए. वो भी पहले ही ओवर में 13 रन खा गए. इसके बाद समद को भी पंत ने 18वें ओवर में गेंद थमाई. लेकिन, तब तक मैच हाथ से निकल चुका था. दिल्ली को जीत के लिए महज 3 रन चाहिए थे. रिजवी ने समद की पहली ही बॉल पर छक्का लगाकर मैच दिल्ली की झोली में डाल दिया.

Advertisement

वीडियो: संजीव गोयनका के एक बयान से टेंशन में आए ऋषभ पंत?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement