Akshay Kumar की Bhooth Bangla कब रिलीज़ होगी? Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 ने अब तक कितना Collection कर लिया है? Riteish Deshmukh की Raja Shivaji का Teaser कैसा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'धुरंधर 2' के कारण अक्षय की 'भूत बंगला' के रिलीज़ पर लगे सवालिया निशान?
30 मार्च को 'भूत बंगला' का ट्रेलर आने वाला था. मगर न ट्रेलर आया, न कोई ख़बर.


# 'राजा शिवाजी' का टीज़र आया, रिलीज़ 1 मई को
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का टीज़र आया है. शुरुआत होती है संजय दत्त के किरदार अफ़जल खान से. अभिषेक बच्चन इसमें छत्रपति सम्भाजी के पात्र में हैं. विद्या बालन नेगेटिव रोल में हैं. जेनेलिया देशमख, भाग्यश्री और फ़रदीन खान ने भी इसमें काम किया है. सलमान खान ने इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी के परमवीर अंगरक्षक जीवाजी म्हाले का किरदार निभाया है. हालांकि टीज़र में उनकी झलक नहीं दिखाई गई. राजा शिवाजी का पात्र रितेश देशमुख ने किया है. वही इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं. ये फिल्म हिंदी, मराठी और तेलुगु में 1 मई को रिलीज़ होगी.
# 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी अक्षय की 'भूत बंगला'!
'धुरंधर 2' के कारण अक्षय की 'भूत बंगला' के रिलीज़ पर सवालिया निशान लग गए हैं. स्कीन्स पर 'धुरंधर 2' के एकछत्र राज के कारण भूत बंगला को सम्मानजनक रिलीज़ नहीं मिली. इसलिए मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करना ही बेहतर समझा. मेकर्स इसे 17 अप्रैल को रिलीज़ करने की सोच रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 16 अप्रैल को इसका पेड प्रीमियर रखने की तैयारियां चल रही हैं. ट्रेलर संभवत: 6 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. 17 अप्रैल इसलिए क्योंकि तब कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है. मेकर्स जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे.
# 'एवेंजर्स: डूम्सडे' प्रीपोन, 'ड्यून 3' से क्लैश टला
'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' एक ही दिन 18 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी. दोनों में तगड़ा क्लैश होने वाला था. मगर अब ये क्लैश टल गया है, क्योंकि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' प्रीपोन हो गई है. रिपोर्ट्स हैं कि डिज्नी स्टूडियो 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए 11 दिसंबर के डेट का कंसिडर कर रहा है. इससे क्लैश तो टलेगा ही, साथ ही शुरुआती हफ्ते में फिल्म को IMAX स्क्रीन्स भी मिल जाएंगी. 'ड्यून 3' के मेकर्स ने 18 दिसंबर के बाद से तीन हफ्ते तक US की सारी IMAX स्क्रीन्स बुक कर ली हैं. ऐसे में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को 11 दिसंबर को लाना ही सही रहेगा. मगर अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है.
# सलमान-वामसी की फिल्म में अरविंद स्वामी होंगे विलन!
सलमान खान की नई एक्शन फिल्म SVC63 से अरविंद स्वामी के जुड़ने की ख़बर है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक उन्होंने पेपर वर्क भी कर लिया है. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि वो फिल्म में नेगेटिव रोल करेंगे. हालांकि इस बारे में अभी मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. नयनतारा को सलमान के ऑपोजिट कास्ट किया गया है. 'महर्षि' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके वामसी पैडिपली इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे.
# अप्रैल एंड में शुरू होगी 'क्वीन 2' की शूटिंग
कंगना रनौत स्टारर 'क्वीन' का सीक्वल बनने जा रहा है. मिड-डे मुताबिक इसकी शूटिंग इसी महीने के अंत में शुरू होगी. इस रिपोर्ट के मुताबिक सीक्वल पिछली फिल्म का कंटिन्यूएशन नहीं होगा. बल्कि इस बार कंगना शहरी लड़की का रोल करेंगी. ऐसी लड़की जो चतुर है, साहसी है. इस बार रानी भारत के कई शहरों में घूमती नज़र आएगी. तीन महीने स्टार्ट टु एंड शेड्यूल में इसकी शूटिंग होगी. सीक्वल भी विकास बहल ही डायरेक्ट करेंगे.
# 'धुरंधर 2' ने 13 दिन में कमाए 1400 करोड़
'धुंरधर 2' को रिलीज़ हुए आज 14 दिन हो गए हैं. बीते 13 दिनों में इसने कई रिकॉर्ड तोड़े. और नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर है. सैकनिल्क के मुताबिक 13वें दिन इसने 27.72 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. इसकी अब तक की इंडिया ग्रॉस कमाई 1077.41 करोड़ रुपये है. ओवरसीज़ इस फिल्म ने 358 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस तरह इसकी अब तक की कुल ग्रॉस कमाई 1,435.41 करोड़ रुपये हो चुकी है.
वीडियो: अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' की डेट बदलने से पहले सलमान खान से बात की, मगर क्यों?






















