इंडियन क्रिकेट टीम ने शनिवार 20 अगस्त को हरारे में दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया. इसके साथ ऑलराउंडर दीपक हूडा के नाम एक अजीब सा रिकॉर्ड जुड़ गया है. दीपक ने जब से इंडिया के लिए डेब्यू किया है, और जिस जिस मैच में वो खेले उसे इंडिया ने जीता है. फिर चाहे वो T20 हो या वनडे.
दीपक हूडा हैं इंडिया का 'लकी चार्म', वो किया जो इतिहास में कभी हुआ ही नहीं था!
हूडा ने फरवरी में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था.


हूडा इंडियन टीम के साथ लगातार 16 मैच जीत चुके हैं. डेब्यू के बाद ये किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे लंबी 'नाबाद' स्ट्रीक है. हूडा ने इस साल फरवरी में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. इसके बाद हूडा के टीम में होते हुए भारत ने सात वनडे और नौ T20 मैच जीते हैं.
रोमानिया के सात्विक नादिगोटला ने अपने डेब्यू के बाद 15 मैच लगातार जीते थे. अब तक ये रिकॉर्ड उनके नाम था. लेकिन अब हूडा ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ डेविड मिलर और रोमानिया के शांतनु वशिष्ठ ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद से 13 मैचों लगातार जीते थे.
भले ही हर मुकाबले की जीत में दीपक का बहुत बड़ा योगदान ना रहा हो. लेकिन वो जब भी टीम रहे तो टीम के लिए लकीचार्म बनकर आए. टीम इंडिया यही चाहेगी की दीपक के रहते टीम की जीत का सिलसिला बरकरार रहे.
जिम्बाब्वे के खिलाफ़ दूसरे वनडे में हूडा ने एक विकेट चटकाया और 25 रन बनाए. भारत इस मैच में 162 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था. टीम इंडिया ने आसानी से ये मैच पांच विकेट खोकर और 25 ओवर रहते जीत लिया.
#IndvsZim 2nd ODI
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने टॉस जीता और फिल्डिंग करने का फैसला किया. जिम्बाब्वे की बैटिंग एक बार फिर लड़खड़ा गई. जिम्बाब्वे की पारी 161 रन पर ही सिमट गई. इंडियन बॉलर्स ने जिम्बाब्वे को 38.1 ओवर में ही ऑलआउट कर दिया. ये लगातार सातवीं बार है जब भारत ने जिम्बाब्वे को ऑलआउट किया. भारत के लिए गेंदबाज़ी में शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट चटकाए. वहीं दीपक हूडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए.
इस स्कोर का पीछा करते हुए केएल राहुल, शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे. लेकिन वो एक रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद भारत ने एक के बाद एक पांच विकेट गंवाए. लेकिन संजू सैमसन ने शानदार 43 रन की पारी खेल टीम को जीत दिला दी. उनके अलावा शिखर धवन और शुभमन गिल ने 33 रन बनाए.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैच की सीरीज़ का तीसरा और आखिरी वनडे 22 अगस्त को खेला जाना है.
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक की तुलना में क्या कह गए पूर्व क्रिकेटर?




















