The Lallantop

'मेरे लिए जरूरी है कि मैं...' सनराइजर्स को हराकर धोनी ने क्या कहा?

धोनी ने फै़न्स पर क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
रनआउट करते हुए एमएस धोनी (Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया. इस मैच में एमएस धोनी ने एक बार फिर कमाल लिया. एक स्टंप, एक रनआउट और एक शानदार कैच लेकर धोनी ने अपने बॉलर्स को अच्छे तरीके से सपोर्ट किया. बॉलिंग में रविन्द्र जडेजा ने तीन विकेट लेकर सनराइजर्स का काम खराब किया, तो वहीं बैटिंग में डेवन कॉन्वे ने शानदार 77 रन बनाए. कुल जमा, एक और मैच, CSK की एक और जीत.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैच में बाद CSK के कैप्टन धोनी ने कई पहलुओं पर बात की.  मतीश पतिराना की तारीफ, राहुल द्रविड़ से जुड़ा एक किस्सा... धोनी ने फै़न्स के बारे में भी एक ख़ास बात कही है. सब बताएंगे. शुरू करते हैं.

कुछ भी कहा जा रहा हो, हो रहा हो, ये मेरे करियर का आखिरी फेज़ है. मैं इसे इंजॉय करूं, ये मेरे लिए जरूरी है. यहां खेलना अच्छा लगता है. इन लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है. ये लोग हमेशा देर तक रुकते हैं, मुझे सुनने के लिए.

Advertisement

अगर आप धोनी फैन हैं, तो आपको ये बात सुनकर कैसा लगा, हमें कॉमेंट कर बताइए. हम आगे बढ़ते हैं. धोनी ने आगे पतिराना और उनके एक्शन पर बात की.

उनके एक्शन को समझने और पिक करने में वक्त लगता है. हमने मलिंगा को देखा है. अलग-सा एक्शन, कंसिस्टेंट लाइन और लेंथ. उनके बॉलिंग पर रन्स बनाना मुश्किल काम है.

धोनी ने आगे मैच पर बात की.

Advertisement

मैं चेज़ करने में हिचकिचा रहा था. मुझे लग रहा था ओस कम होगी. कुल मिलाकर मिडल ओवर्स में ही पूरा सेटप था. हमारे फास्ट बॉलर्स ने आखिरी के कुछ ओवर्स में अच्छी बॉलिंग की. मैं उनसे हमेशा कहता हूं, फील्ड सेटिंग की पहली चॉइस आपके पास है. फिर भी, उन्होंने मुझे बेस्ट कैच (का अवार्ड) नहीं दिया. मुझे लगा वो एक शानदार कैच था. (मार्करम का) मुझे याद है, बहुत साल पहले एक मैच में राहुल द्रविड़ कीपिंग कर रहे थे और उन्होंने वैसा एक कैच पकड़ा था. मैं बूढ़ा हो चुका हूं. इससे ही अनुभव मिलता है. अगर आप सचिन हैं, फिर बात अलग है. आप 16 साल से खेलना शुरू कर देते हैं. मैं बूढ़ा हो रहा है, इससे छुप नहीं सकता.  

धोनी ने वो कैच लेते ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. उसके बारे में भी जान लीजिए. धोनी T20 क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं. इस लिस्ट पर अब तक सबसे आगे क्विंटन डी कॉक थे. ESPN क्रिकइंफो से मिली जानकारी के मुताबिक धोनी ने T20 क्रिकेट में कुल 208 कैच लिए हैं. वहीं डी कॉक ने अब तक 207 कैच लिए हैं. इस लिस्ट पर तीसरे नंबर पर भी एक भारतीय प्लेयर ही है. वो हैं दिनेश कार्तिक. कार्तिक ने 205 कैच पकड़े हैं. चूंकि ये तीनों प्लेयर्स अभी एक्टिव हैं, ये रेस जारी रहेगी. पर फिलहाल धोनी ने इस स्टैट को टॉप कर लिया है.

#मैच में क्या हुआ?

माही ने टॉस जीता, और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. हैरी ब्रूक और अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई. हैदराबाद की टीम चार ओवर में बिना विकेट गंवाए 34 रन जोड़ चुकी थी. तभी 20 साल के आकाश सिंह ने ब्रूक को आउट कर SRH को पहला झटका दिया. इसके बाद अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने पारी को आगे बढ़ाया. हालांकि, नौंवे ओवर में अभिषेक के विकेट के बाद CSK के स्पिनर्स ने कंट्रोल संभाल लिया. रविन्द्र जडेजा ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए. सनराइजर्स की पारी इन विकेट्स से उभर नहीं सकी और 134 रन ही बना सकी.

जवाब में अपने घर पर खेल रही चेन्नई की टीम शुरुआत से ही श्योर नज़र आई. रुतुराज गायकवाड और डेवन कॉन्वे ने 87 रन की पार्टनरशिप बनाकर मैच को लगभग ख़त्म कर दिया. इसके बाद तीन विकेट जरूर गिरे, पर जीत पर कभी कोई शक नहीं था. क्योंकि क्रीज़ पर कॉन्वे जमे हुए थे और उन्होंने नॉटआउट रहते हुए मैच बना दिया. ये इस सीज़न CSK की चौथी जीत है. वहीं SRH ने अब तक चार मैच गंवाए हैं. 
 

वीडियो: धोनी पर CSK बॉलर्स की ये गलती बहुत भारी पड़ने वाली है

Advertisement