गेल, कोहली ABD नहीं तो फिर किसके नाम हैं T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन?
कमाल की है ये लिस्ट.
Advertisement

T20 World Cup में Chris Gayle, Virat Kohli और ABD से ज्यादा रन महेला जयवर्धने के नाम हैं (एपी, गेटी फाइल)
T20 वर्ल्ड कप 2021 शुरू हो चुका है. पहले राउंड के मैच खेले जा रहे हैं. और इन मैचों में हमें कई बड़े स्कोर देखने को मिल चुके हैं. तमाम बल्लेबाजों ने अपनी बैटिंग से खूब चर्चा बटोरी है. कई बड़े स्कोर भी देखने को मिल चुके हैं. इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की बात करें तो नीदरलैंड्स के मैक्स ओडाउड 121 रन के साथ टॉप पर हैं. और जाहिर तौर पर अभी इस लिस्ट में बहुत से बदलाव आने हैं. टूर्नामेंट के सुपर-12 मैच 23 अक्टूबर से शुरू होंगे. और तब मैदान पर उतरने वाले दिग्गजों में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस शुरू होगी. लेकिन क्या आपको पता है कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 लोगों में कौन से दिग्गज आते हैं? अगर नहीं, तो जान लीजिए.
# Mahela Jayawardene
श्रीलंकाई दिग्गज. महेला के नाम T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन हैं. सालों तक श्रीलंका क्रिकेट टीम की शान रहे महेला ने T20 वर्ल्ड कप के 31 मैचों में 134.74 की स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए हैं. वह इस टूर्नामेंट में हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं.
# Chris Gayle
यूनिवर्स बॉस. क्रिस गेल T20 फॉर्मेट के सबसे बड़े बल्लेबाज माने जाते हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में हजारों रन अपने नाम किए हैं. लेकिन T20 वर्ल्ड कप मैचों की बात करें तो उनके नाम 28 मैचों में 920 रन हैं.
# TM Dilshan
तिलकरत्ने दिलशान. क्रिकेट की दुनिया को दिलस्कूप से परिचित कराने वाले दिग्गज. सालों तक दुनियाभर के बोलर्स को धुनने वाले दिलशान के नाम T20 वर्ल्ड कप के 35 मैचों में 897 रन हैं.
# Virat Kohli
आधुनिक क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में कमाल किया है. T20 वर्ल्ड कप के सिर्फ 16 मैचों में उनके नाम 86.33 की ऐवरेज और 133 के स्ट्राइक रेट से 777 रन हैं.
# AB De Villiers
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और लेजेंडरी बल्लेबाज. डी विलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए 30 T20 वर्ल्ड कप मैचों में 717 रन बनाए हैं. यह रन लगभग 30 के ऐवरेज और 143 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से आए हैं.
# Rohit Sharma
साल 2007 से अब तक हुए हर वर्ल्ड कप में खेले रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. इसमें उनके नाम 28 मैचो में लगभग 40 के ऐवरेज से 673 रन हैं.
# Kumar Sangakkara
लिस्ट में शामिल श्रीलंका का एक और दिग्गज. कुमार संगकारा ने T20 वर्ल्ड कप के 31 मैचों में 25.42 के ऐवरेज से 661 रन बनाए हैं.
# Brendon Mccullum
न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान. ब्रेंडन मैकलम ने T20 वर्ल्ड कप के 25 मैचों में 28.95 के ऐवरेज से 637 रन बनाए हैं.
# Shakib Al Hasan
बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर. गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल करते हैं. शाकिब ने T20 वर्ल्ड कप के 27 मैचों में लगभग 29 के ऐवरेज से 629 रन बनाए हैं.
# Yuvraj Singh
युवराज सिंह. कमाल के क्रिकेटर. साल 2007 के T20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर छह छक्के मारने वाले दिग्गज. युवी के नाम T20 वर्ल्ड कप के 31 मैचों में लगभग 24 के ऐवरेज 593 रन बनाए हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)

.webp?width=120)
