The Lallantop

आगरकर को मिला एक्सटेंशन, सूर्या की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बतौर चीफ सेलेक्टर अगरकर का कार्यकाल काफी शानदार रहा है. आगरकर की अध्यक्षता में अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच चुनी गई भारतीय टीम 4 आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची. उन्होंने इसमें से तीन खिताब जीते.

Advertisement
post-main-image
अजीत अगरकर 2023 से टीम इंडिया के सीनियर चीफ सलेक्टर हैं. (Photo-pti)

BCCI ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक और साल के लिए बढ़ा दिया है. 2023 में टीम इंडिया के सेलेक्टर बने आगरकर का कॉन्ट्रैक्ट इस साल खत्म होना था, लेकिन अब वह और लंबे समय तक इसी पद पर बने रहेंगे. बोर्ड के पदाधिकारी जल्द ही आईपीएल मैचों के दौरान उनसे मिलकर इस विस्तार पर औपचारिक चर्चा करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अजीत आगरकर को मिला नया कॉन्ट्रैक्ट

बतौर चीफ सेलेक्टर आगरकर का कार्यकाल काफी शानदार रहा है.  आगरकर की अध्यक्षता में अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच चुनी गई भारतीय टीम चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची. आगरकर के चीफ सिलेक्टर बनने के बाद टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप के रूप में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती. इसके अलावा मेन इन ब्लू ने 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला था. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया,

आगरकर ने खुद कॉन्ट्रैक्ट को एक्सटेंड करने को नहीं कहा था. एक सेलेक्टर जूनियर या सीनियर सलेक्शन समिति में चार साल तक और दोनों समितियों में मिलाकर कुल पांच साल तक काम कर सकता है इसलिए अजीत को नया कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, उसमें विस्तार नहीं किया गया.

Advertisement
अजीत के कई बड़े फैसले

फिलहाल बीसीसीआई की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. वनडे वर्ल्ड कप से पहले कंसिस्टेंसी बनाए रखना बोर्ड के इस फैसले के पीछे के मुख्य कारणों में से एक है. अपने कार्यकाल के दौरान समिति ने कई कड़े फैसले किए हैं, जिनमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की प्रक्रिया को देखना और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर करना शामिल है.

समिति ने एक साहसिक चयन फैसला भी लिया जिसमें टेस्ट और वनडे  कप्तान शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें- ब्लेसिंग मुजरबानी ने खोली PSL की पोल, एजेंट ने पूछा- जब कॉन्ट्रैक्ट दिया नहीं, फिर उल्लंघन कैसे?

Advertisement
सूर्यकुमार यादव मुश्किल में

एक तरफ जहां आगरकर को बड़ा फायदा हुआ है, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव मुश्किल में हैं. टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. भले ही भारत ने उनकी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बचाव किया हो, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर वह फ्लॉप रहे. इस टूर्नामेंट में अमेरिका को छोड़कर वह किसी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. उनका प्रदर्शन लगातार गिर रहा है. 2028 में टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक गेम्स होने वाले हैं, ऐसे में टीम एक नए कप्तान की और जा सकती है.

वीडियो: Quinton De Kock ने पहले ही मैच में लगाई सेंचुरी, लेकिन मुंबई फिर भी हार गई

Advertisement