The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Blessing Muzarabani agent PSL never offered contract agent hits out at 2-year ban

ब्लेसिंग मुजरबानी ने खोली PSL की पोल, एजेंट ने पूछा- जब कॉन्ट्रैक्ट दिया नहीं, फिर उल्लंघन कैसे?

ब्लेसिंग मुजरबानी को आईपीएल 2026 की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था. वह रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में केकेआर में शामिल हुए हैं.

Advertisement
pic
19 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2026, 07:44 PM IST)
psl, blessing muzarbani, sports news
पीएसएल ने ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगाया था 2 साल का बैन. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) क्रिकेट की जगह विवादों के कारण चर्चा में है. वह अपना काफी मजाक उड़वा चुकी है, लेकिन अब भी चीजें रुक नहीं रही. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल छोड़कर IPL में खेलने के लिए अपने स्टार बल्लेबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarbani) को 2 साल का बैन लगा दिया. लेकिन अब इस खिलाड़ी की तरफ से पटलवार किया गया है. इस खिलाड़ी ने जो तर्क दिए हैं वह बताते हैं कि पाकिस्तान सुपर लीग में सब कुछ हवा में ही चल रहा है.

ब्लेसिंग मुजरबानी की तरफ से जारी किया गया बयान

ब्लेसिंग मुजरबानी की तरफ से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है. WSX क्रिकेट ने कहा,

पिछले छह हफ़्तों से हम सार्वजनिक तौर पर चुप रहे हैं, क्योंकि हम और ज़्यादा मनमुटाव पैदा नहीं करना चाहते थे. ब्लेसिंग के लिए उनके फैंस बहुत अहम है जो कि उनसे प्यार करते हैं. लेकिन जिस तरह के दावे किए गए उसके बाद हम चुप नहीं रह सकते. हम साफ तौर पर बताते हैं कि हुआ क्या है.

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने CSK के बॉलर्स की उड़ाई धज्जियां, तनवीर अहमद को उनकी ये पारी देखनी चाहिए

इस बयान में उन्होंने आगे बताया गया,

23 फरवरी को 2026 को ब्लेसिंग को पीएसएल 2026 में  इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से खेलने के लिए अप्रोच किया था. डील में साफ तौर पर कहा गया कि जिम्बाब्वे क्रिकेट की तरफ से नौ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने के बाद यह संभव होगा. एनओसी बिना कॉन्ट्रैक्ट के नहीं मिल सकता. इस्लामाबाद यूनाइटेड और पीएसएल ने सोशल मीडिया के जरिए डील का ऐलान कर दिया. 27 फरवरी 2026 को पीएसल या इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला. केकेआर ने अप्रोच किया और डील हो गई.

ब्लेसिंग मुजरबानी की तरफ से की गई अपील

बयान में साफ तौर पर कहा गया कि ब्लेसिंग को जब कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला तो उसका उल्लंघन कैसे हुआ. उन्होंने कहा, 

आप कोई ऐसा कॉन्ट्रैक्ट ब्रीच कर ही नहीं सकते जो कि कभी आपको मिला ही न हो. हमारा मानना ​​है कि PSL में हिस्सा लेने पर लगाया गया कोई भी बैन ज़्यादा है, और यह उन खिलाड़ियों को दी गई सज़ा के अनुरूप नहीं है जिन्होंने इससे पहले वास्तव में कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है. 

ब्लेसिंग मुजरबानी को आईपीएल 2026 की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था. वह रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में केकेआर में शामिल हुए हैं. बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान की वजह वह लीग में आए हैं. मुजरबानी को पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना था. मुजरबानी ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 4 विकेट हैं.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने पंजाब के खिलाफ कितने विकेट लिए? मुंबई इंडियंस किस फैसले पर विचार कर रही है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()