The Lallantop

टीम इंडिया के लिए बनी नई सेलेक्शन कमेटी, चेतन शर्मा को फिर मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नवंबर में बर्खास्त हुई थी पुरानी सेलेक्शन कमेटी.

Advertisement
post-main-image
चेतन शर्मा (Twitter/ chetans1987)

चेतन शर्मा (Chetan Sharma) एक बार फिर से इंडियन मेंस क्रिकेट के चीफ सेलेक्टर चुने गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार, 7 जनवरी को इस बात का ऐलान किया. इस सेलेक्शन कमेटी में चेतन शर्मा के अलावा शिवसुंदर दास, सुब्रतो बैनर्जी, सलिल अंकोला और एस. शरथ को शामिल किया गया है. BCCI सचिव जय शाह (Jay Shah) की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस कमेटी में दक्षिण क्षेत्र से एस. शरथ, मध्य क्षेत्र से शिव सुंदर दास, पूर्व क्षेत्र से सुब्रतो बैनर्जी और पश्चिम क्षेत्र से सलिल अंकोला शामिल हैं. BCCI की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया,

‘काफी विचार-विमर्श के बाद सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा, और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (Cricket Advisory Committee) ने पर्सनल इंटरव्यू के लिए 11 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया. इंटरव्यू के आधार पर कमेटी ने सीनियर मेन्स की नेशनल सेलेक्शन कमेटी के के लिए चेतन शर्मा, शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शरथ के नाम की सिफारिश की है.’

Advertisement
# सेलेक्शन कमेटी हुई थी बर्खास्त

T20 World Cup सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद BCCI एक्शन मूड में आ गई थी. बोर्ड ने 18 नवंबर को चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था. साथ ही बोर्ड ने तुरंत ही नई सेलेक्शन कमेटी के लिए आवेदन भी जारी कर दिया था . इस कमेटी में चेतन शर्मा के अलावा सुनील जोशी, देवाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह शामिल थे. हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देवाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) का जिम्मा संभाल रहे थे. 

अब इस कमेटी से चेतन शर्मा की फिर से नियुक्ति की गई है.  

# BCCI की तरफ से रखी गई थी शर्त

नेशनल सेलेक्शन कमेटी के इन पांच पद का सदस्य बनने के लिए कुछ शर्तें रखी गई थीं. जिसके मुताबिक, आवेदन करने वाले लोगों ने कम से कम 7 टेस्ट या 30 फर्स्ट क्लास मैच या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेला हों. इसके अलावा आवेदन करने वाले का क्रिकेट से संन्यास लिए हुए कम से कम 5 साल हुए हों. कोई भी व्यक्ति जो कुल 5 वर्षों के लिए किसी भी क्रिकेट कमेटी का सदस्य रहा है, मेंस सेलेक्शन कमिटी का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं हो सकता. 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम को एक नई सेलेक्शन कमेटी मिल गई है. अब देखना होगा ये टीम भविष्य की भारत की टीम कैसे बनाती है.
 

चेतन शर्मा नेकोहली की कप्तानी को लेकर क्या राज खोले?

Advertisement