The Lallantop

‘इमरान खान को वो इज्जत मिले, जिसका हर इंसान हकदार है,’ ब्रायन लारा की इमोशनल अपील

West Indies के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा (Brian Lara) ने इमरान खान (Imran Khan) के लिए प्रॉपर मेडिकल केयर की मांग की है. उनका कहना है कि इमरान के साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए. Pakistan के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 3 साल से जेल में बंद हैं.

Advertisement
post-main-image
पूर्व कप्तान ब्रायन लारा (बाएं) ने पूर्व पीएम इमरान खान (दाएं) के हक में आवाज उठाई. (फोटो- PTI and Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से पाकिस्तानी पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान को जेल में उचित और स्वतंत्र मेडिकल केयर देने की अपील की।
  • इमरान खान को भ्रष्टाचार के आरोप में रावलपिंडी की अदियाला जेल में करीब तीन साल से कैद रखा गया है, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंताएं उत्पन्न हुई हैं।
  • इमरान खान के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों की ओर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा गया है।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को प्रॉपर मेडिकल केयर देने की अपील की है. लारा भी उन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फॉर्मर कैप्टन इमरान खान के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए आवाज उठाई.

Advertisement

5 सितंबर को ब्रायन लारा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इमरान खान की बेहतर देखभाल की मांग की. उन्होंने कहा कि इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए. यह बुनियादी इंसानियत और मानवीय संवेदना की बात है. इमरान खान करीब 3 साल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं.

पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी. इसमें उन्होंने कहा कि वह ये देखकर हैरान हैं कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान की उचित देखभाल नहीं हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इमरान खान को इंडिपेंडेंट प्रॉपर मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जानी चाहिए. ब्रायन लारा के मुताबिक,

Advertisement

मेरा और इमरान खान का कुछ ही बार क्रिकेट ग्राउंड पर आमना-सामना हुआ है. लेकिन, उनके लिए मेरे मन में पहली ही मुलाकात से सम्मान पैदा हो गया, जो आज भी कायम है.

उन्होंने आगे लिखा,

मेरे लिए यह समझना मुश्किल है कि जो व्यक्ति कभी अपने देश के लिए उम्मीद, गर्व और प्रेरणा था, आज उसकी प्रॉपर देखभाल नहीं हो रही है. उन्हें वो व्यवहार और सम्मान भी नहीं मिल रहा है, जिसके लिए इमरान खान डिजर्व करते हैं.

Advertisement

ब्रायन लारा ने आगे बताया कि वह अपने पूर्व कप्तानों की मांग के साथ खड़े हैं. वह चाहते हैं कि इमरान खान की प्रॉपर तरीके से देखरेख हो. उन्हें उचित और स्वतंत्र मेडिकल सुविधा मिले. वो इज्जत मिले, जिसका हर इंसान हकदार है. यह राजनीति का मामला नहीं है. यह हमारे खेल के दिग्गज के लिए एक बेसिक ह्यूमिनिटी की बात है.

Brian Lara
ब्रायन लारा का पोस्ट. (instagram.com/brianlaraofficial)
2023 से जेल में बंद हैं इमरान

73 साल के इमरान खान करीब 3 साल से जेल में बंद हैं. उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल में रखा गया है. इमरान को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनके लंबे समय तक जेल में रहने से उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जताई गई है. उनकी फैमिली ने भी इस पर लगातार सवाल उठाए हैं.

जहां तक ब्रायन लारा की बात है, तो उनका इमरान खान से खास इंट्रैक्शन रहा है. साल 1990 में वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का टूर किया था. उस सीरीज के दौरान ब्रायन लारा ने इमरान खान के खिलाफ 4 इंटरनेशनल मैच खेले थे. उस वक्त इमरान दुनिया के दिग्गज ऑलराउंर थे.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका के बाद इंग्लैंड में मानव सुथार का कहर, 7 विकेट झटककर एकतरफा कर दिया मैच

21 कप्तानों ने लिखी थी चिट्ठी

बीते महीने इमरान खान के साथ हो रहे खराब व्यवहार को लेकर 21 इंटरनेशनल क्रिकेट कैप्टंस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी थी. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, कपिल देव के अलावा, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन भी शामिल थे. 

इन 21 कप्तानों ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पूर्व पीएम और कप्तान इमरान खान को प्रॉपर मेडिकल केयर देने की मांग की. साथ ही उनके साथ मानवीय व्यवहार करने की भी गुजारिश की. कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने भी इमरान खान के साथ सम्मानजक व्यवहार करने की बात कही थी.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement