The Lallantop

सचिन-सहवाग तो ठीक थे... लेकिन मुझे इस इंडियन के खिलाफ़ बोलिंग करनी है!

45 साल के ब्रेट ली खुद को ऋषभ पंत के खिलाफ़ चैलेंज करना चाहते हैं.

Advertisement
post-main-image
ब्रेट ली का करियर शानदार रहा है (File)

ब्रेट ली (Brett Lee). क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बोलर्स में से एक. उनकी आग उगलती गेंदों का सामना करने में अच्छे से अच्छे खिलाड़ियों के पसीने छूट जाते थे. 45 साल के हो चुके ब्रेट ली एक बार फिर मैदान पर उतरने को तैयार हैं. इस महान बोलर ने मौजूदा दौर के एक भारतीय बल्लेबाज़ को बोलिंग करने की इच्छा जाहिर की है. वो खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) हैं.

अपनी बेहतरीन लाइन-लेंथ और बुलेट की रफ्तार से डाली गेंद से ली सचिन तेंडुलकर, ब्रायन लारा समेत दुनिया के तमाम बेहतरीन बल्लेबाज़ों को परेशानी में डाल चुके हैं. अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलियन स्पीडस्टार ने कई महान बल्लेबाजों को गेंदबाजी की. और उन्हें आउट भी किया. लेकिन मौजूदा समय के खिलाड़ियों को लेकर पूछे गए एक सवाल पर ली ने पंत को बोलिंग करने की बात कही.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Pant को बोलिंग करना चाहते हैं Brett Lee

दिग्गज ऑस्ट्रेलियन बोलर ली से एक शो के दौरान पूछा गया कि अगर उन्हें मौजूदा भारतीय टीम में से किसी खिलाड़ी को बोलिंग करने का मौका मिले, तो वह किस भारतीय बल्लेबाज को गेंदबाजी करना चाहेंगे? जिसके जवाब में उन्होंने कहा,

‘पुरानी जेनरेशन में मुझे महान भारतीय बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को गेंदबाजी करने का मौका मिला. कोहली को उनके करियर की शुरुआत में मैंने बोलिंग की. मुझे लगता है कि ऋषभ पंत जैसे किसी बल्लेबाज को गेंदबाजी करना काफी मजेदार होगा. वह काफी आक्रामक हैं और क्रीज के बाहर चहलकदमी करते रहते हैं. वह ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके खिलाफ मैं खुद को चैलेंज देना पसंद करूंगा.'

Advertisement

ब्रेट ली ने आगे कहा कि पंत शायद मेरी बॉल पर छक्का मार देंगे, लेकिन मुझे कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा,

‘पंत काफी अनअर्थोडॉक्स तरीके से बैटिंग करते हैं और इसी वजह से ऐसे खिलाड़ियों को गेंदबाजी करना आसान नहीं होता. वह शायद मेरी गेंद पर छक्का मार देंगे, लेकिन इससे कोई दिक्कत नहीं है.’

45 साल के ब्रेट ली ने साल 2015 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. ली ने 76 टेस्ट, 221 वनडे और 25 T20I खेले हैं. जिसमें उनके नाम कुल 718 विकेट हैं. भारत के खिलाफ़ ब्रेट ली का रिकॉर्ड कमाल का रहा है. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 12 टेस्ट में 53 विकेट हासिल किए. जबकि 32 वनडे मुकाबलों में उनके नाम कुल 55 विकेट हैं. ली सितंबर-अक्टूबर में होने वाले लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए नज़र आ सकते हैं.

Advertisement

KL राहुल, शिखर धवन, ईशान किशन की ये पारियां किसी काम की नहीं

Advertisement