The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs ENG: Rishabh pant achieves a unique feat by playing a special knock against England MS Dhoni

ऋषभ पंत के नाम हुआ वो रिकॉर्ड, जो आजतक कोई भारतीय विकेटकीपर नहीं बना पाया था!

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में पंत ने जड़ा बेहतरीन शतक.

Advertisement
pic
18 जुलाई 2022 (अपडेटेड: 18 जुलाई 2022, 02:42 PM IST)
Rishabh pant
पंत ने किया शानदार प्रदर्शन (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऋषभ पंत (Rishabh Pant). कमाल के खिलाड़ी. खासकर भारत के बाहर ये खिलाड़ी कुछ अलग ही फॉर्म में होता है. उसमें भी अगर मैटर ज्यादा बड़ा हो, तो वहां पंत सबसे आगे खड़े होते हैं. मतलब कि निर्णायक मुकाबले में ये धुरंधर कुछ अलग ही फॉर्म में होता है.

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में कमाल का शतक लगाकर टीम को जीत दिला दी. पंत ने 113 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाए. इस पारी के दौरान उन्होंने 16 चौके और दो छक्के लगाए. इसके साथ ही पंत ने एक कमाल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

आखिरी वनडे में 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए पंत ने इस मुकाबले में शतकीय पारी खेल एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. पंत तीनों फॉर्मेट में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा विदेशी सरजमीं पर सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में पंत के नाम विदेशी सरजमीं पर नाबाद 159 रन का बेस्ट स्कोर है. ये पारी उन्होंने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली थी. वहीं विदेशी सरजमीं पर T20I क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 65 रन है. ये स्कोर पंत ने साल 2019 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ बनाया था.

द्रविड़ और KL के क्लब में एंट्री

इसके साथ ही पंत एशिया के बाहर वनडे में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ भी बन गए. इससे पहले राहुल द्रविड़ ने 1999 में इंग्लैंड के टॉन्टन में श्रीलंका के खिलाफ़ 145 रन की पारी खेली थी. वहीं, केएल राहुल ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 112 रन बनाए थे.

मैच में क्या हुआ?

मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और पूरी टीम 45.5 ओवर में महज़ 259 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. वहीं जेसन रॉय ने 41 और मोईन अली ने 34 रन बनाए. भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या ने सात ओवर में तीन मेडेन सहित केवल 24 रन खर्च कर चार विकेट अपने नाम किए. यह हार्दिक की वनडे में बेस्ट बोलिंग परफॉर्मेंस है.

जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही और टीम 72 रन पर अपने चार विकेट खो चुकी थी. हालांकि इसके बाद पंड्या ने पंत के साथ मिलकर 133 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला. पंड्या ने  55 गेंदों में 71 रन की तेजतर्रार पारी खेली. वहीं पंत ने 113 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाए. ये उनके वनडे करियर का पहला शतक है. भारत ने 42.1 ओवर में ही पांच विकेट खोकर 261 रन बना डाले. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम कर लिया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Advertisement

Advertisement

()