The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया का मास्टरप्लान या भूल! टीम इंडिया को हराने के लिए कोच का बड़ा फैसला

Border Gavaskar Trophy : ऑस्ट्रेलिया को अगले साल 21 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज इंडिया में खेलनी है. इसे लेकर, ऑस्ट्रेलियन हेड कोच Andrew McDonald ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. उन्होंने 20 साल बाद टीम इंडिया को उसकी सरजमीं पर हराने के लिए मास्टरप्लान तैयार किया है.

Advertisement
post-main-image
2023 में हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था. (फोटो-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऑस्ट्रेलियन हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कोई वार्म-अप मैच नहीं खेलने और यूएई या किसी विशेष स्थान पर विशेष ट्रेनिंग कैंप लगाने की रणनीति बनाई है।
  • पिछले 20 सालों से ऑस्ट्रेलियन टीम भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है, इसलिए टीम इंडियन कंडीशंस में बेहतर तैयारी के लिए नई रणनीति अपना रही है जिसमें प्रैक्टिस मैच से परहेज और स्पेशलिस्ट प्लेयर्स को बिग बैश लीग से ब्रेक देना शामिल है।
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम की रणनीति का प्रभाव आगामी भारत दौरे के दौरान देखा जाएगा, जिसमें बिना प्रैक्टिस मैच के भारतीय स्पिनर्स का सामना और लोकल कंडीशंस में हुए विशेष ट्रेनिंग कैंप की सफलता की परीक्षा होगी।

टीम इंडिया को घर पर हराना. रेड बॉल क्रिकेट में ये चाह लेकर ही सभी टीमें भारत का दौरा करती हैं. लेकिन, पिछले दो दशकों में ये किसी के लिए भी आसान नहीं रहा है. पिछले दो साल में भारतीय टीम का घर पर रिकॉर्ड भले ही साधारण रहा हो. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप पॉइंट्स टेबल की टॉपर ऑस्ट्रेलियन टीम भी अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

Advertisement

कंगारुओं को अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करना है. पिछले 20 सालों से ऑस्ट्रेलियन टीम भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. अंतिम बार 2004-05 में कंगारुओं ने भारतीय टीम को हराया था. ऐसे में इस लंबे सूखे को खत्म करने के लिए ऑस्ट्रेलियन हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने एक अनोखी रणनीति तैयार की है.

भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया कोई वार्म-अप मैच नहीं खेलेगा. साथ ही इंडियन कंडीशंस से निपटने के लिए कोच यूएई (UAE) या किसी विशेष स्थान पर अलग से कैंप लगाने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने भारत दौरे की तैयारी के लिए कुछ स्पेशलिस्ट प्लेयर्स से बिग बैश लीग (BBL) को छोड़ने तक की हिदायत दे दी है. अब विस्तार से उनकी स्ट्रैटजी समझते हैं.

Advertisement
क्या है कोच की रण‍नीति?

कंगारू टीम दो दशक से भारत में जीत का स्वाद चखने को तरस रही है. अब इस 20 साल के सूखे को खत्म करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 5 महीने पहले से ही अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. आमतौर पर विदेशी टीमें भारत आने के बाद लोकल टीमों के साथ 2-3 दिन का प्रैक्टिस मैच खेलती हैं. इसका ऑब्जेक्टिव होता है यहां के माहौल में ढलना. लेकिन, ऑस्ट्रेलियन हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम इस बार कोई प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगी. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से उन्होंने कहा,

हमें लगता है कि उन कंडीशंस में खुद को ढालने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय है. हम कोई प्रैक्टिस मैच नहीं खेलने जा रहे हैं. हमारा पूरा ध्यान एक सही लोकेशन चुनने पर होगा, जहां हम इंडियन कंडीशन वाली पिचें पा सकें.

ये भी पढ़ें : ब्रॉक लैसनर की कहानी, जिसने तोड़ा था अंडरटेकर का गुरूर!

Advertisement

मैकडोनाल्ड के मुताबिक, किसी प्रैक्टिस मैच में खेलने से ज्यादा फायदा एक कंट्रोल्ड ट्रेनिंग कैंप में पसीना बहाने से होता है. ऑस्ट्रेलिया इससे पहले, 2023 के भारत दौरे से ठीक पहले बेंगलुरु के पास अलूर में एक स्पेशल कैंप लगा चुका है. इसके अलावा, उन्होंने यूएई में भी स्पिन के खिलाफ अपनी तैयारियों को धार दी थी. इस बार भी ऑस्ट्रेलियाई टीम किसी ऐसे ही वेन्यू की तलाश में है, जहां : 

  • इंडियन कंडीशंस जैसी टर्निंग पिचें मिले
  • इंडिया जैसा ही गर्म और नमी वाला मौसम हो
  • प्लेयर्स बिना डिस्टर्बेंस घंटों स्पेशल ड्रिल कर सकें
प्लेयर्स को लेकर भी स्पेशल प्लान

कमाल की बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया का ये प्लान सिर्फ वेन्यू चुनने तक सीमित नहीं है. टीम मैनेजमेंट स्पिन फ्रेंडली पिचों पर कारगर साबित होने प्लेयर्स को अलग तरह से तैयार करने की योजना बना रहा है. भले ही ये प्लेयर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली होम टेस्ट सीरीज का हिस्सा हो या नहीं.

इन्हें इंडिया टूर के लिए तैयार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया टी-20 लीग, बिग बैश लीग (BBL) से भी ब्रेक दिया जा सकता है. इनमें बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन, ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी, ऑलरांडर कूपर कॉनोली, स्पिन स्पेशलिस्ट बैटर पीटर हैंड्सकॉम्ब और टॉप ऑर्डर बैट्समैन मैथ्यू रेनशॉ शामिल हो सकते हैं.

5 मैचों का शेड्यूल
मैच जगह तारीख
पहला टेस्ट नागपुर 21 जनवरी
दूसरा टेस्ट चेन्नई 29 जनवरी
तीसरा टेस्ट गुवाहाटी 11 फरवरी
चौथा टेस्ट रांची 19 फरवरी
पांचवां टेस्ट अहमदाबाद 27 फरवरी

पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने बेंगलुरु के पास अलूर में ऐसा ही कैंप लगाया था. वो सीरीज टीम इंडिया 2-1 से जीत गई थी. लेकिन, इस बार ऑस्ट्रेलियन थिंक-टैंक अपनी तैयारियों को एक कदम और आगे ले जाने के मूड में है. बिना किसी प्रैक्टिस मैच के इंडियन स्पिनर्स के सामने उतरना कंगारुओं के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होगा या भूल इसका जवाब तो सीरीज के बाद ही मिलेगा. 

वीडियो: कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर को क्या चुनौती दे दी?

Advertisement