The Lallantop

विराट कोहली के साथ अपनी राइवलरी पर बेन स्टोक्स ने खुलकर जवाब दे दिया!

स्टोक्स और कोहली की राइवलरी जगजाहिर है.

Advertisement
post-main-image
बेन स्टोक्स और विराट कोहली (AFP)

बेन स्टोक्स (Ben stokes). विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक. स्टोक्स ने कुछ समय पहले अचानक ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया. 19 जुलाई 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला.  जबकि उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए एक दिन पहले यानी 18 जुलाई को ही कर दिया था.

स्टोक्स फिलहाल इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान हैं. साथ ही वो T20 क्रिकेट में भी टीम का हिस्सा हैं. स्टोक्स मैदान पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अपनी राइवलरी को लेकर मशहूर रहे हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी मैदान पर अपने एग्रेशन और प्रदर्शन की वजह से लगातार चर्चा में रहते हैं. जिसको लेकर अब बेन स्टोक्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
#Stokes ने Kohli को लेकर की बात

विराट कोहली और स्टोक्स जब भी मैदान पर एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं. तब दोनों काफी प्रोफेशनल तरीके से पेश आते हैं. हाल ही में जब इंग्लैंड के खिलाफ़ रीशेड्यूल्ड टेस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान और जॉनी बेयरस्टो में कहासुनी हो रही थी. तब बेन स्टोक्स ने ही आकर बीच बचाव किया था. तो क्या अब कोहली और स्टोक्स दोस्त बन गए हैं? हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए खुद बेन स्टोक्स ने इसका जवाब दिया है. उन्होंने कहा,

‘सच कहूं तो विराट और मैं एक-दूसरे से ज्यादा नहीं मिलते हैं. हमने एक-दूसरे के खिलाफ़ टेस्ट क्रिकेट और IPL खेला है. हमने जितना समय एक साथ बिताया है, भले ही वह बहुत छोटा हो, लेकिन वह ठीक रहा है. खेल में न केवल टीम्स के बीच राइवलरी होती है बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी कॉन्टेस्ट होता रहता है. लेकिन आखिर में, हम एक दूसरे की काफी रिस्पेक्ट करते हैं.’

Advertisement
#Djokovic-Kyrgios का दिया उदाहरण

स्टोक्स ने विराट कोहली के साथ खुद की बात पर दिग्गज टेनिस प्लेयर्स नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस का हवाला देते हुए कहा,

‘आप नोवाक जोकोविच और निक किर्गियोस को देखें. उनके बीच की राइवलरी के बारे में सब जानते हैं. लेकिन आखिर में, दोनों प्रोफेशनल एथलीट्स के बीच हमेशा एक सम्मान होता है. हमारे बीच भी ऐसा ही है. आप जब भी मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ़ उतरते हैं तो मैच जीतने के लिए अपना पूरा जी जान लगा देते हैं. लेकिन इस दौरान हम एक दूसरे की काफी रिस्पेक्ट करते हैं और यही इस खेल को महान बनाता है.’

वर्कलोड का हवाला देकर स्टोक्स के संन्यास लेने से पूरा क्रिकेट जगत सन्न रह गया था. जिसके बाद विराट कोहली समेत कई दिग्गजों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी बताया था. वहीं स्टोक्स ने इसके जवाब में विराट कोहली को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बताया था.

Advertisement

कैसे हुई एशिया कप टूर्नामेंट की शुरूआत?

Advertisement