ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप का अपना अभियान जीत के साथ शुरू किया. आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो में हुए ग्रुप स्टेज के पहले मैच में कंगारुओं ने 67 रन से जीत दर्ज की. इस दौरान नैथन एलिस (Nathan Ellis) और एडम जांपा (Adam Zampa) ने 4-4 विकेट झटके. हालांकि, मैच से पहले ही उन्हें एक बड़ा झटका लगा. कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सके. खबर है कि उनकी चोट काफी गंभीर है. इसके लिए स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को बतौर रिजर्व कोलंबो बुला लिया गया है.
ऑस्ट्रेलिया की जीत हुई फीकी! कमिंस, हेजलवुड के बाद कप्तान मार्श भी होंगे बाहर?
T20 वर्ल्ड कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में आयरलैंड को 67 रनों से रौंद दिया. इस दौरान Nathan Ellis और Adam Zampa ने 4-4 विकेट झटके. हालांकि, मैच से पहले ही टीम को एक और बड़ा झटका लग गया. कप्तान Mitchell Marsh भी चोटिल हो गए हैं.


दरअसल, मार्श को इसी सप्ताह ट्रेनिंग के दौरान ग्रोइन में चोट लग गई थी. इसके कारण उन्हें टेस्टिकुलर ब्लीडिंग भी हुई थी. 10 फरवरी को मार्श प्री मैच कॉन्फ्रेंस में भी उपलब्ध थे. हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ टॉस से महज 15 मिनट पहले उनके मैच से गैरहाजिर होने की खबर सामने आई. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे लेकर एक बयान जारी किया. इसमें उन्होंने बताया,
मार्श को काफी दर्द है. इसके कारण उन्हें मूव करने में समस्या हो रही है. स्कैन्स में टेस्टिकुलर ब्लीडिंग की पुष्टि हुई है. मेडिकल एडवाइस के अनुसार, ही उनकी वापसी के बारे में कंफर्म किया जा सकेगा. स्टीव स्मिथ बतौर स्टैंड बाई प्लेयर श्रीलंका ट्रैवल करेंगे. ताकि वो यहां के अनुसार एक्लेमेटाइज हो सकें और अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सके.
ये भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप का 'फाइनल' देख लिया! ऐसा था साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान का मैच
पहले भी कई प्लेयर्स हैं चोटिलमार्श की गैरमौजूदगी का मतलब है ऑस्ट्रेलियाई टीम में अब सिर्फ 12 प्लेयर्स ही पूरी तरह फिट हैं. जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट को लेकर बोर्ड ने अभी किसी का नाम अनाउंस नहीं किया है. टिम डेविड भी जिंबाब्वे के खिलाफ मैच से पहले उपलब्ध नहीं हैं. BBL के दौरान उन्हें भी हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. सीन एबॉट भी स्क्वॉड में बतौर ट्रैवलिंग रिजर्व शामिल हैं. वह भी सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
स्मिथ ने अंतिम बार फरवरी 2024 में T20I खेला था. BBL में शानदार प्रदर्शन के बाद, उन्हें भी वर्ल्ड कप के लिए बुला लिया गया है. BBL में सिडनी सिक्सर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए स्मिथ ने 59.8 के औसत और 167.97 के स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए थे. कप्तान मार्श पहले नहीं हैं, जो कंगारू खेमे में बुरी तरह चोटिल हों. इससे पहले, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस भी गंभीर चोट के बाद वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.
वहीं, मैच की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड के खिलाफ 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे. इस दौरान ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज़्यादा 45 रन बनाए. मैट रेनशॉ के साथ 61 रनों की पार्टनरशिप कर उन्होंने टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया. वहीं, चेज के दौरान नाथन एलिस ने शुरुआती ओवरों में ही 3 विकेट झटककर कंगारुओं को मैच में हावी कर दिया. डॉकरेल ने अंत में 29 गेंदों में 41 रन बनाए. लेकिन, जांपा ने भी चार विकेट झटककर रही सही कसर पूरी कर दी. आयरलैंड की टीम 16.5 ओवर में ही 115 रन पर सिमट गई.
वीडियो: T20 World Cup 2026: क्या अफगानिस्तान T20 वर्ल्ड कप से जल्द बाहर हो जाएगा?











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)



