The Lallantop

Aus vs Pak: बाबर आजम ने हार की वजह बताई, शोएब अख़्तर ने ट्वीट कर रगड़ दिया!

भारत से हारने के बाद पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से भी हार मिली. कैप्टन बाबर ने साफ़-सीधे शब्दों में कहा, दो वजह हैं.

Advertisement
post-main-image
शोएब की बात सुन खुश नहीं होंगे पाकिस्तानी (तस्वीर - सोशल मीडिया)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम. 14 अक्टूबर को भारत से हारने के बाद, पाकिस्तान को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने हराया. इस मैच में बाबर आजम (Babar Azam) की टीम की फील्डिंग की बहुत किरकिरी हुई. हालांकि, इसमें ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स मिचेल मार्श और डेविड वार्नर का भी बड़ा रोल था. दोनों ने शतक जड़कर अपनी टीम को 350 के पार पहुंचाया. पाकिस्तान 62 रन से मैच हार गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कैप्टन बाबर आजम ने मैच के बाद साफ़-सीधे शब्दों में इस हार की वजह बताई. पोस्ट मैच प्रेसेंटेशन में बात करते हुए बाबर ने कहा,

हमने अच्छी बॉलिंग नहीं की. अगर आप (डेविड) वार्नर जैसे प्लेयर का कैच ड्रॉप करेंगे तो वो आपको छोड़ेंगे नहीं. इस ग्राउंड पर बहुत रन्स बनते हैं. यहां ग़लती का मार्जिन बहुत कम है. फास्ट बॉलर्स और स्पिनर्स की तारीफ़ होनी चाहिए. आख़िरी के ओवर्स में उन्होंने अच्छे बॉलिंग की.

Advertisement

पाकिस्तानी ओपनर अबदुल्लाह शफ़ीक ने भी कुछ ऐसा ही कहा. उनकी 64 रन की पारी से पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत ज़रूर मिली थी, पर अगले बल्लेबाज़ों से उन्हें उतना सपोर्ट नहीं मिला. शफ़ीक ने मैच के बाद कहा,

कैच से मैच बदल जाता है. आपको विकेट्स मिलते हैं, जिससे आपको मोमेंटम मिलता है. सारे फील्डर्स अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहे होते हैं, पर ऐसा हमेशा हो नहीं पाता. हालांकि, हमने अच्छी फाइट दी.

अब चलते हैं स्पीड किंग शोएब अख़्तर की ओर. शोएब भाई ने एक ही ट्वीट में अपनी टीम की बॉलिंग की कलई खोल दी. लिखा,

Advertisement

एक तो आप चांसेज़ नहीं बना रहे. बल्लेबाज़ जो चांस आपको दे रहे हैं. कम-से-कम वो तो कैच कीजिए. कम ऑन गाइज़, आप इतने कैच नहीं ड्रॉप कर सकते!

कौन-सी कैच की बात हो रही है, ये भी जान लीजिए. डेविड वार्नर जब 10 रन पर थे, उन्होंने स्पिनर ओसामा मिर को एक आसान-सा कैच दिया था. पर वो ड्रॉप हो गया. वार्नर ने अपनी पारी में 163 रन ठोक दिए.

मैच में क्या हुआ?

मैच की पहली ही बॉल पर पाकिस्तान के साथ गज़ब हो गया. उसके बाद डेविड वार्नर और मार्श ने 259 रन की पार्टनरशिप बनाई. बाकी के बल्लेबाज़ नहीं चले. ऑस्ट्रेलिया का टोटल - 367.

पाकिस्तान की बारी आई. 134 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप. पर शफ़ीक और इमाम-उल-हक़ के बाद कोई भी बल्लेबाज़ लंबी पारी नहीं खेल सका. सबने छोटी-छोटी पारियां खेली, पर इतना काफ़ी नहीं था. पाकिस्तान की पारी 305 पर सिमट गई. पाकिस्तान की ये लगातार दूसरी हार है.

वीडियो: इंडिया से हार बाबर आजम की पाकिस्तान टीम को ऐसे सुनाया गया!

Advertisement