The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • PAKvsAUS Shaheen Afridi and Babar Azam Wasted an DRS on the very first ball of Australia innings World Cup 2023

शाहीन अफ़रीदी और बाबर आज़म का कांड, पारी की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान का बड़ा नुकसान

पहली ही गेंद पर कॉमेडी हो गई गाइज़!

Advertisement
pic
20 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:07 PM IST)
Pakistan Cricket Team, World Cup
पहली ही गेंद पर हुआ पाकिस्तान को भारी नुकसान (एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Pakistan vs Australia. World Cup 2023 का एक बड़ा मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. और मैच की पहली ही गेंद पर अपनी हंसी उड़वा बैठे.

पाकिस्तान इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी थी. उन्होंने शादाब खान की जगह उसामा मीर को मौका दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर और मिचल मार्श ओपन करने आए. पाकिस्तान की ओर से गेंद मिली शाहीन अफ़रीदी को.

शाहीन की पहली गेंद. LBW की जोरदार अपील. अंपायर पर कोई असर नहीं. लेकिन अफ़रीदी बहुत ज्यादा जोश में थे. उन्हें पूरा यक़ीन था कि ये आउट है. वह कप्तान बाबर आज़म के पीछे ही पड़ गए. और अंत में हारकर बाबर को DRS लेना ही पड़ा. इस अपील से पहले दो आवाजें आई थीं और देखने में ये ऊंची भी लग रही थी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं ये अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ जिन्होंने वाइड नहीं दी और विराट की सेंचुरी हो गई?

लेकिन पहले रीप्ले में एक और चीज दिखी, जिसने पाकिस्तान का मजाक बनवा दिया. पहले ही रीप्ले में दिखा कि गेंद ने वार्नर के बल्ले का अंदरूनी क़िनारा लिया था. और अल्ट्रा-एज़ में ये बात कंफ़र्म भी हो गई. ये बैक ऑफ़ द लेंथ डिलिवरी पड़कर अंदर की ओर आई थी. वार्नर ने इसे ब्लॉक करने की कोशिश की. गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और फिर वार्नर के नी-रोल के ठीक ऊपर लगी.

पाकिस्तान का ये रिव्यू पहली ही गेंद पर बर्बाद हो गया. बाद में डेविड वार्नर ने पाकिस्तानी बोलर्स को खूब कूटा. उन्होंने 124 गेंदों पर 163 रन कूटे. वार्नर की पारी में 14 चौके और नौ छक्के शामिल रहे. दूसरे ओपनर मिचल मार्श ने भी कमाल की बैटिंग की. उन्होंने 108 गेंदों पर दस चौकों और नौ छक्कों के साथ 121 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 33.5 ओवर्स में 259 रन जोड़े.

लेकिन इनके आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियन मिडल ऑर्डर ढह गया. इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज नहीं चला. टीम के लिए तीसरा सबसे बड़ा स्कोर एक्स्ट्राज़ का रहा. पाकिस्तान ने 25 रन एक्स्ट्रा में दिए, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 21, जॉश इंग्लिस ने 13 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी ऑसीज़ बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया.

पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफ़रीदी ने बेहतरीन बोलिंग की. उन्होंने 10 ओवर में 54 रन देते हुए पांच विकेट निकाले. जबकि हारिस रऊफ़ के खाते में तीन विकेट गए. हालांकि, उन्हें मार भी खूब पड़ी. हारिस के पहले तीन ओवर्स में ही ऑस्ट्रेलिया ने 47 रन कूट दिए थे. उन्होंने अपने आठ ओवर्स में 83 रन दिए. जबकि उसामा मीर के नौ ओवर्स में 82 रन आए. उन्हें एक विकेट मिला.

वीडियो: रोहित शर्मा ने लगाए कमाल के शॉट्स, दुखी फ़ैन्स बोले...!

Advertisement

Advertisement

()