The Lallantop

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम में शामिल किए चोटिल खिलाड़ी, प्लान क्या है?

ऑस्ट्रेलिया की T20 वर्ल्ड कप के सफर की शुरुआत 11 फरवरी को कोलंबो में होगी. वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान हो गया है.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव होने की बहुत संभावना है. (Photo-PTI)

ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया. भारत और श्रीलंका में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने स्क्वॉड में स्पिनर्स को तरजीह दी है. टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके मिचेल स्टार्क और चोटिल स्पेनसर जॉनसन की जगह किसी भी लेफ्ट आर्म पेसर को मौका नहीं गया है. इनकी जगह जेवियार बार्टलेट को चुना गया है. वहीं कूपर कोनोली को चुना गया है जो कि काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं.

Advertisement
ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव संभव

ऑस्ट्रेलिया के सफर की शुरुआत  11 फरवरी को कोलंबो में होगी. वह यहां आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलेगा. इसके बाद वह 13 फरवरी को कोलंबो में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा और फिर 16 फरवरी को कैंडी में श्रीलंका और 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ मैच खेलेगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऐसे खिलाड़ियों को भी स्थाई रूप से शामिल किया गया है जो मौजूदा परिस्थिति में फिट नहीं है. पेसर पैट कमिंस की पीठ का स्कैन होने पर यह तय होगा कि वह टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं. जोश हेज़लवुड और टिम डेविड दोनों हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों के अनुसार कोई भी टीम 31 जनवरी तक अपनी टीम में बदलाव कर सकती है. इस कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम में अभी भी बदलाव संभव है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- ईशान के बाद अब शमी की होगी वापसी! कमबैक पर क्या पता चला? 

खिलाड़ियों के फिट होने की उम्मीद

सेलेक्शन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि चोटिल खिलाड़ी स्वस्थ हो रहे हैं और विश्व कप के लिए समय पर फिट हो जाएंगे. बेली ने कहा,  

टी20 टीम ने हाल के दिनों में लगातार सफलता हासिल की है, जिससे सलेक्शन कमेटी समिति को श्रीलंका और भारत में होने वाली अलग कंडीशंस के अनुरूप खिलाड़ियों के बैलेंस सलेक्शन करने में मदद मिली है. पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड और टिम डेविड अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और हमें विश्वास है कि वे विश्व कप के लिए उपलब्ध होंगे. यह एक शुरुआती टीम है, इसलिए यदि कोई बदलाव करने की आवश्यकता हुई तो वह डेडलाइन से पहले किए जाएंगे.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया इस महीने के आखिर में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा. ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में ग्रुप चरण के सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा लेकिन अगर उसकी टीम सुपर आठ में पहुंचती है तो उसे भारत का दौरा करना होगा.

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा.

वीडियो: पूर्व इंग्लिश‍ क्रिकेटर ने क्यों रवि शास्त्री को इंग्लैंड का हेड कोच बनाने के लिए कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement