ईशान के बाद अब शमी की होगी वापसी! कमबैक पर क्या पता चला?
शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. इससे पहले, मोहम्मद शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कमाल किया. उन्होंने सात मैचों में 16 विकेट लिए. वह बंगाल की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं.

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जल्द ही टीम इंडिया में नजर आ सकते हैं. घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिल सकता है. शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. अंगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शमी को यह मौका न्यूजीलैंड के खिलाफ मिल सकता है.
शमी की हो सकती है वापसीरिपोर्ट्स के मुताबिक, शमी को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है. शमी लगभग एक साल से टीम से बाहर हैं. उन्होंने पिछला मैच मार्च 2025 में खेला था, जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेला था. IPL 2025 में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया. NDTV की BCCI के एक सूत्र से बातचीत के मुताबिक, शमी के घरेलू प्रदर्शन पर “करीबी नजर” रखी जा रही है. उन्होंने कहा,
सिलेक्टर्स ने फिटनेस की रखी थी शर्तटीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर से जब सवाल किया गया तो उन्होंने फिटनेस को इसका कारण बताया. उन्होंने कहा था,
शमी ने इसके बाद अपनी फिटनेस पर जमकर काम किया. साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी प्रदर्शन किया. रिपोर्ट में बताया गया है कि शमी ब्रेक के समय भी वापसी को लेकर जमकर मेहनत कर रहे हैं. अभी तक कोई आधिकारिक कंफर्मेशन नहीं आई है. टीम का एलान 3 या 4 जनवरी को किया जाएगा. शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. इससे पहले, मोहम्मद शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कमाल किया. उन्होंने सात मैचों में 16 विकेट लिए. वह बंगाल की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं.
वीडियो: गौतम गंभीर की जिस पिच पर उठे सवाल, उस पर ICC का आया फैसला

.webp?width=60)

