The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया ने जीता छठा T20 वर्ल्ड कप टाइटल, फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी मात

बेथ मूनी की पारी ने ऑस्ट्रेलिया का काम बना दिया.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलियन टीम (फाइल फोटो/PTI)

ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप टाइटल जीत ली है. न्यूलैंड्स में खेले गए इस फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीता है. इस मैच में बेथ मूनी ने बैटिंग में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अहम पारी खेली. फाइनल मैच कंगारुओं ने 19 रन से जीता. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले पांच बार ये ट्रॉफी जीती है. 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराया था. ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है. उनके अलावा सिर्फ इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज़ ने एक-एक बार ये ट्रॉफी अपने नाम की है. साउथ अफ्रीकी टीम अब तक इस टूर्नामेंट के फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी. साउथ अफ्रीका की किसी भी टीम - चाहे मेंस हो या विमेंस - ने अबतक कोई भी वर्ल्ड कप नहीं जीता जाता है. 2022 से पहले तक ये टीम सेमीफाइनल के आगे नहीं जा पाती थी. इसलिए इन्हें 'चोकर्स' भी कहा जाता है.

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले साउथ अफ्रीका को ग्रुप स्टेज में भी हराया था.उस मैच को कंगारुओं ने छह विकेट से जीता था. इस फाइनल से पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम्स ने आठ मुकाबले खेले थे. ऑस्ट्रेलिया ने सारे जीते थे. यानी साउथ अफ्रीका शुरू से ही अंडरडॉग थी.

Advertisement

मैच में क्या हुआ?

कंगारुओं की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीता. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले पांच ओवर में 36 रन जोड़ लिए थे. एलिसा हिली 18 रन बनाकर आउट हुई. इसके बाद बेथ मूनी और एशली गार्डनर ने पारी को आगे बढ़ाया. ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में 73 रन जोड़ लिए थे. 17वें ओवर की पहली बॉल तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन और विकेट गंवा दिए थे. एशली गार्डनर, ग्रेस हैरिस और कप्तान मेग लैनिंग पवेलियन लौट चुकी थी. ऑस्ट्रेलिया ने इस पड़ाव तक 122 रन बना लिए थे.

20 ओवर में इस टीम ने छह विकेट खोकर 156 रन बनाए. बेथ मूनी ने 53 बॉल पर 74 रन की शानदार पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए शबनीम इस्माइल और मारिजाने काप ने दो-दो विकेट्स लिए. इन दो विकेट्स के साथ इस्माइल T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट्स लेनी वाली बॉलर बन गई हैं. उनके नाम अब 43 विकेट हैं. उन्होंने इस मैच में विमेंस क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ बॉल डालने का रिकॉर्ड भी बना दिया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 157 का टार्गेट आसान नहीं था. पांचवें ओवर में साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा. डार्सी ब्राउन ने ताज़मिन ब्रिट्स को चलता किया. इसके बाद मारिजाने काप भी जल्दी आउट हो गई. पर लौरा वुलवार्ड और क्लोई ट्रॉयन ने एक पार्टनरशिप बनाई और साउथ अफ्रीका को मैच में बनाए रखा. मेगन शुट ने वुलवार्ड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अहम विकेट लिया. आखिर के दो ओवर में साउथ अफ्रीका को 34 रन चाहिए थे. पर साउथ अफ्रीका सिर्फ 137 रन ही बना सकी. 

Advertisement

वीडियो: हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद देश के लिए क्या कहा?

Advertisement