The Lallantop

सिगरेट पीने का इशारा, पिच पर मंगाया लाइटर... AUSvsSA मैच में ये क्या हुआ!

लाबुशेन ने हर किसी को हैरान कर दिया.

Advertisement
post-main-image
मार्नस लाबुशेन (Twitter/Cricket.com.au )

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. बुधवार, 4 जनवरी से शुरू हुए इस मुकाबले में पहले दिन मौसम ने खलल डाला. और केवल 47 ओवर का ही खेल हो सका. लेकिन इतने कम देर के खेल में ही दो ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. और दोनों ही बार चर्चा में रहे ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन (Marnus labushane).

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन स्टंप तक कंगारू टीम का स्कोर दो विकेट खोकर 147 रन रहा. टीम के लिए मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा, 79 रन की पारी खेली. हालांकि इस इनिंग के दौरान उन्होंने अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ कुछ ऐसा इशारा किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Labushane ने मंगाया लाइटर

ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ ने ये इशारा ग्लव्स, बैट, हेलमेट या ड्रिंक्स मंगवाने के लिए नहीं, बल्कि लाइटर मंगवाने के लिए किया. इस दौरान उन्होंने लाइटर जलाकर सिगरेट पीने का इशारा भी किया. जिसे देकर फ़ैन्स दंग रह गए. लेकिन जैसे ही साथी प्लेयर लाइटर लेकर मैदान पर आया, सारा कन्फ्यूजन दूर हो गया.

लाबुशेन ने लाइटर तो मंगाया, लेकिन ये सिगरेट पीने के लिए नहीं, बल्कि हेलमेट ठीक करने के लिए था. उन्होंने लाइटर जलाकर हेलमेट के अंदरूनी हिस्से को ठीक किया. इस पूरे वाकये का वीडियो Cricket.com.au ने शेयर किया है. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement

# कैच को लेकर हुआ बवाल

वहीं इस इनिंग के 40वें ओवर में एक और वाकया हुआ. जब साउथ अफ्रीका के फील्डर सिमोन हार्मर ने मार्को येनसन की गेंद पर मार्नस लाबुशेन का कैच पकड़ा. हालांकि कैच को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन था, ऐसे में फील्ड अंपायर ने सॉफ्ट सिग्नल आउट देते हुए इसे थर्ड अंपायर के पास रेफर कर दिया. काफी देर रीप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर रिचर्ड कैटलबोरो ने लाबुशेन को नॉट आउट दे दिया. इस फैसले से साउथ अफ्रीकन टीम काफी नाराज दिखाई दी. प्रोटियाज कैप्टन डीन एल्गर ने काफी देर तक अंपायर से इसको लेकर बात भी की.

Advertisement
# AUS vs SA

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट महज 12 रन पर गिरा. जिसके बाद ख्वाजा और लाबुशेन ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने 135 रन की शतकीय साझेदारी निभाई. लाबुशेन 79 रन बनाकर नॉर्क्या की गेंद पर आउट हुए. मैच में बारिश के कारण कई बार रुकावट आई. ऐसे में गीली आउटफील्ड और खराब रोशनी के कारण दिन के खेल को महज 47 ओवर के बाद ही रोकना पड़ा.

उस्मान ख्वाजा 54 और स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले क्रीज़ पर मौजूद हैं. तीन मैच की सीरीज़ के पहले दो मुकाबले ऑस्ट्रेलिया जीत चुकी है. अगर ये मैच भी साउथ अफ्रीका हार जाती है, तो भारत के WTC फाइनल में पहुंचने का रास्ता थोड़ा आसान हो जाएगा.

वीडियो: डेविड वॉर्नर 200 बनाने के बाद रिटायरमेंट पर बड़ी बात बोल गए!

Advertisement