The Lallantop

जाते-जाते ऐसा स्पेशल रिकॉर्ड बना गए स्टुअर्ट ब्रॉड, जो कभी टूट नहीं पाएगा!

ब्रॉड ने खुद नहीं सोचा होगा कि उनके करियर का इतना शानदार अंत होगा!

Advertisement
post-main-image
ब्रॉड का कमाल. (AP/Twitter)

इंग्लैंड ने आखिरी एशेज टेस्ट (Ashes) मैच में ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हरा दिया. केनिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले के अंतिम दिन इंग्लैंड के बॉलर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया और टीम को जीत दिला दी. 31 जुलाई को मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड के दिग्गज फास्ट बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड आखिरी बार मैदान पर उतरे. और ब्रॉड ने जाते-जाते एक ऐसा कारनामा कर दिया, जो क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था.

दरअसल, ब्रॉड ने पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट मैच के दौरान जो आखिरी गेंद खेली, उस पर उन्होंने छक्का जड़ा. उन्होंने मिचेल स्टार्क के गेंद पर पुल शॉट के जरिए सिक्स लगाया था. वहीं जब मैच के पांचवें दिन ब्रॉड ने गेंदबाजी की तो उन्होंने अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट लिया. ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया. ऐसे में आखिरी गेंद पर छक्का मारने और विकेट लेने का कारनामा करने वाले ब्रॉड दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान ब्रॉड ने शानदार गेंदबाज़ी की. वो इस टूर्नामेंट के दौरान दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे. जबकि इंग्लैंड के लिए वो टॉप विकेट टेकर रहे. ब्रॉड के नाम 28.40 की औसत से कुल 22 विकेट रहे. उनसे आगे केवल मिचेल स्टार्क ने कुल 23 विकेट लिए. ब्रॉड ने अपने टेस्ट करियर का अंत कुल 604 विकेट के साथ किया. वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर रहे.

Advertisement

मैच में क्या हुआ?

मैच के बारे में बताएं तो आखिरी दिन के टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 146 रन की जरूरत थी. जबकि उसके केवल तीन खिलाड़ी आउट हुए थे. ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियन टीम इस मैच को जीत जाएगी. लेकिन टी के बाद एकदम से खेल बदल गया. ऑस्ट्रेलियन टीम ने महज 11 रन के अंदर अपने 4 विकेट गंवा दिए. 384 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियन टीम जहां एक समय 3 विकेट खोकर 264 रन बना चुकी थी, 19 गेंद के अंदर ही उनका स्कोर 7 विकेट खोकर 275 रन हो गया.

यहां से ऑस्ट्रेलियन टीम संभल नहीं पाई और पूरी टीम महज़ 334 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड के लिए मैच की आखिरी पारी में क्रिस वोक्स ने 4 विकेट, जबकि मोईन अली ने 3 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2 विकेट लिए.  इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 295 रन बनाए थे. वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी में 395 रन का स्कोर बनाया था. दोनों टीम ने पांच मैच की सीरीज में 2-2 मैच जीते, जबकि एक मैच ड्रॉ हो गया. 

वीडियो: सूर्यकुमार यादव की खराब बैटिंग फॉर्म पर क्या बोल राहुल द्रविड़ ने उन्हें बचाया?

Advertisement

Advertisement