The Lallantop

ऐशेज़ बियर विवाद में इंग्लैंड की ओर से आई एक और सफ़ाई!

बियर तो हम पी लेते, लेकिन...

Advertisement
post-main-image
बियर विवाद में इंग्लैंड की ओर से एक और सफाई आई है (फ़ाइल फ़ोटोज़)

Ashes2023 खत्म हो चुकी है. लेकिन इससे जुड़े विवाद जारी हैं. और इन विवादों में एक बड़ा विवाद है कि इंग्लैंड के क्रिकेटर्स ने पांचवें टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स के साथ बियर नहीं पी. पांचवें टेस्ट के बाद गुस्सा ऑस्ट्रेलियंस ने मीडिया से कहा था कि इंग्लैंड ने उनका बियर पीने का ऑफ़र ठुकरा दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने यहां तक कहा था कि उन लोगों ने कम से कम छह बार इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम का दरवाजा खटखटाया. लेकिन अंग्रेज अपना ड्रेसिंग रूम लॉक कर, अंदर बैठे रहे. हालांकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने साफ़ कर दिया था कि उनकी टीम का ऐसा कोई इरादा नहीं था. उन लोगों की विदाई पार्टी थोड़ी लंबी खिंच गई, क्योंकि स्टुअर्ट ब्रॉड और मोईन अली रिटायर हो रहे थे.

और जब तक वो लोग सब निपटाकर बाहर आते, ऑस्ट्रेलिया वाले जा चुके थे. अब इस मामले पर इंग्लैंड के ओपनर ज़ैक क्रॉली ने भी कुछ कहा है. वॉनी और टफ़र्स क्रिकेट क्लब पॉडकास्ट पर बात करते हुए क्रॉली ने स्वीकारा कि इंग्लैंड ने मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में ज्यादा वक्त बिताया. लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का ऑफ़र नहीं ठुकराया.

Advertisement

क्रॉली बोले,

'यह शर्मनाक था कि टाइमिंग से काम नहीं बना. जाहिर तौर पर दोनों टीम्स मैच के बाद चर्चा करती हैं और आमतौर पर हमारी चर्चा छोटी रहती है. लेकिन सोमवार को ऐसा नहीं हुआ. ब्रॉडी और मो रिटायर हो रहे थे. साथ में एक फिजियो भी जा रहे थे. इसलिए हमने आपस में चर्चा की और फिर उन लोगों को अलविदा कहा. हम वहां ज्यादा ही देर तक रुक गए और इससे ऑस्ट्रेलिया वालों के साथ तालमेल नहीं बैठा. यह शर्मनाक था, लेकिन यह किसी की ग़लती नहीं है, बस टाइमिंग नहीं बैठी.'

इससे पहले, जब ये टेस्ट खत्म हुआ तब एक ऑस्ट्रेलियन सोर्स ने इस बारे में मैच के बाद फ़ॉक्स स्पोर्ट्स से कहा था,

Advertisement

'हमें इसकी परवाह नहीं है, हमें ट्रॉफ़ी मिल गई, लेकिन ऐसी रोमांचक सीरीज़ के बाद, यह बहुत ग़लत है. फिर ये स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट की बात करते हैं.'

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कुछ ही घंटों बाद ट्वीट कर कहा था,

'क्लैरिफ़ाई करने के लिए. मैच के बाद हमारे रैप अप में उम्मीद से ज्यादा वक्त लग गया क्योंकि बहुत सारे लास्ट टाइम इवेंट्स आ गए थे. हमने ड्रेसिंग रूम की जगह नाइट क्लब में मिलने का फैसला किया.'

सीनियर पेसर जेम्स एंडरसन ने भी टेलिग्राफ़ में लिखे अपने कॉलम में इन आरोपों का खंडन किया था. उन्होंने लिखा था,

'ओवल में स्टुअर्ट के अलावा भी कुछ फेयरवेल्स थे. मोईन अली भी रिटायर हो रहे थे, हमारे फिजियो स्टीव ग्रिफ़िन भी जा रहे थे क्योंकि उनका प्रमोशन हो गया था. इसलिए वहां कुछ प्रजेंटेशंस हुईं और हमने इन गर्मियों के बारे में कुछ शब्द भी कहे, इसीलिए हम ऑस्ट्रेलियंस के साथ बियर नहीं पी पाए. यह बस दुर्भाग्यपूर्ण टाइमिंग थी. जब हमने अपना काम खत्म किया, वो जा चुके थे. हम भी निराश हुए क्योंकि हम भी उनके साथ बियर पीना चाहते थे. बाद में हम नाइटक्लब्स में मिले.'

बात ऐशेज़ की करें तो यह सीरीज़ 2-2 से बराबर रही. पहले दोनों मैच गंवाने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बाद में दो मैच जी, सीरीज़ बराबर कर ली.

वीडियो: युजवेंद्र चहल की वेस्ट इंडीज के खिलाफ की ये तीन गेंदें मिस तो नहीं कर दी?

Advertisement