The Lallantop

एलेक्स हेल्स की रिटायरमेंट ने ट्विटर पर भारत-पाक को क्यों भिड़ा दिया?

170-0 से 152-0 तक फैला विवाद.

Advertisement
post-main-image
हेल्स के फ़र्जी ट्वीट में इसी मैच का ज़िक्र था (एपी फ़ाइल)

Alex Hales. इंग्लैंड के पूर्व ओपनर. पूर्व इसलिए, क्योंकि हेल्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. और उनके संन्यास पर एक पाकिस्तानी फ़ैन ने इंडिया और पाकिस्तान के क्रिकेट फ़ैन्स को भिड़ा दिया. हुआ ये, कि एक पाकिस्तानी फ़ैन ने एलेक्स हेल्स के नाम का अकाउंट बना ट्वीट किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसने लिखा,

'एक कमाल की यात्रा के बाद अब जीवन के इस चैप्टर को अलविदा कहने का वक्त है. यादों, दोस्ती और खेल के प्यार के लिए शुक्रगुजार हूं. लगातार समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया. 170-0 अभी भी मेरे करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक है.'

Advertisement

इस ट्वीट की आखिरी लाइन ने बवाल करा दिया. सोशल मीडिया पर बैठे ज्यादातर लोगों ने इस ट्वीट को असली मान लिया. क्योंकि एलेक्स हेल्स के पास ब्लू टिक नहीं है. और इसके कॉमेंटबॉक्स में वॉर शुरू हो गई. एक पाकिस्तानी फ़ैन ने लिखा,

'हैप्पी रिटायरमेंट चैंप. 170-0 में आपका योगदान हमेशा याद रहेगा.'

तो एक भारतीय फ़ैन ने जवाब दिया,

Advertisement

'साथ ही जब मैंने पाकिस्तान को उन्हीं की धरती पर टेस्ट में 3-0 से हराया, वह बेस्ट फीलिंग थी- एलेक्स हेल्स'

एक भारतीय फ़ैन ने स्टैट सुधार करते हुए लिखा,

'Lol इस पाकिस्तानी को नहीं पता कि हेल्स की पारी 86 नाबाद थी, टीम का स्कोर 170-0 था.'

एक पाकिस्तानी फ़ैन ने लिखा,

'बधाई हो चैंपियन, 170-0 हर पाकिस्तानी की भी पसंदीदा पारी है.'

तो एक और पाकिस्तानी ने हेल्स को 152-0 भी याद दिला दिया. इसने लिखा,

'हां एलेक्स, 170-0 हर पाकिस्तानी की भी पसंदीदा पारी है और हां 152-0 को भी मत भूलना.'

एक कोहली फ़ैन ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा,

'पाकिस्तान के खिलाफ़ विराट कोहली की 82 रन की पारी मेरे द्वारा देखी गई सबसे कमाल की पारी है- एलेक्स हेल्स.'

इस पूरी चर्चा के केंद्र में रहे 170-0 से अगर आप रिलेट नहीं कर पा रहे. तो T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल याद कर लीजिए. इंग्लैंड ने यही स्कोर बनाकर भारत को दस विकेट से हराया था.

बता दें कि हेल्स ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा इंस्टाग्राम पर की थी. वह ट्विटर पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं. हेल्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 156 मैच खेले थे. वह टेस्ट, वनडे और T20 इंटरनेशनल, तीनों में इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं.

34 साल के हेल्स ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था. T20 वर्ल्ड कप का ये फ़ाइनल मैच पाकिस्तान के ही खिलाफ़ हुआ था. और इंग्लैंड ने इसे आसानी से जीता था. हेल्स ने 67 वनडे पारियों में इंग्लैंड के लिए 2419 रन बनाए थे. जबकि 75 T20I पारियों में उनके नाम 2074 रन थे.

हेल्स कई दफ़ा विवादों में भी रहे. साल 2017 में वह ब्रिस्टल के एक नाइट क्लब में हुए विवाद के दौरान बेन स्टोक्स के साथ रहे थे. साल 2019 में उन पर बैन भी लगा था. वह ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे. और इस बैन के चलते हेल्स वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम से बाहर भी रहे थे. हेल्स अपनी काउंटी और दुनिया भर की फ्रैंचाइज़ क्रिकेट के लिए खेलते रहेंगे. उन्होंने बस इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ा है.

वीडियो: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम हारी, अब इस कारण पैसे भी कटेंगे!

Advertisement