पर्थ टेस्ट के लिए इंडिया ने 13 खिलाड़ियों की टीम डिक्लेयर कर दी है. जिसमें हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का नाम है. इनमें से दो तो ज़रूर अंतिम ग्यारह में होंगे. देखना दिलचस्प रहेगा कि किसे मौक़ा मिलता है. पूरी टीम ये रही. विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव.पृथ्वी शॉ तो पहले ही बाहर थे, पहले टेस्ट में सबसे ज़्यादा ओवर फेंकने वाले अश्विन भी बाहर हो गए
और तो और रोहित शर्मा भी चोटिल हैं. दूसरे टेस्ट में मुश्किलें बढ़ गई इंडिया की.
Advertisement

अश्विन का बाहर होना तगड़ा झटका है.
अभी पिछले ही हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम इंडिया ने पहला टेस्ट जीतकर इतिहास रचा. बढ़े हुए मनोबल के साथ इंडिया पर्थ पहुंची. उम्मीद थी कि दूसरे टेस्ट में पृथ्वी शॉ भी टीम में होंगे और इंडिया की बैटिंग और मज़बूत हो जाएगी. लेकिन हुआ उल्टा. पृथ्वी शॉ तो आए ही नहीं, आर अश्विन और रोहित शर्मा चोटिल होकर बाहर हो गए हैं. इससे टीम इंडिया की दूसरा टेस्ट जीतने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. आर अश्विन के पेट के बाएं हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है. वहीं एडीलेड में पहले टेस्ट मैच के दौरान रोहित की पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने लगा था. दोनों का इलाज चल रहा है. रोहित शर्मा भले ही पहले टेस्ट में ज़्यादा प्रभावित न कर पाए हों लेकिन आर अश्विन भारत के फ्रंटलाइन बॉलर रहें. पहली पारी में 34 और दूसरी पारी में 52.5 ओवर फेंके थे उन्होंने. यहां तक कि जब आखिरी विकेट ने मैच इंडिया से छीनने की कोशिश की थी तब भी अश्विन ही रेस्क्यू के लिए आए थे. उनका न होना भारत के लिए बहुत बड़ा झटका है.
पर्थ टेस्ट के लिए इंडिया ने 13 खिलाड़ियों की टीम डिक्लेयर कर दी है. जिसमें हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का नाम है. इनमें से दो तो ज़रूर अंतिम ग्यारह में होंगे. देखना दिलचस्प रहेगा कि किसे मौक़ा मिलता है. पूरी टीम ये रही. विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव.
पर्थ टेस्ट के लिए इंडिया ने 13 खिलाड़ियों की टीम डिक्लेयर कर दी है. जिसमें हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का नाम है. इनमें से दो तो ज़रूर अंतिम ग्यारह में होंगे. देखना दिलचस्प रहेगा कि किसे मौक़ा मिलता है. पूरी टीम ये रही. विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव.Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















