The Lallantop

भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा इस बड़े टूर्नामेंट से करने वाले हैं वापसी

नीरज चोपड़ा 26 अगस्त को लोसान डायमंड लीग में ‘मेडिकली फिट’ होने के बाद हिस्सा ले सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
नीरज चोपड़ा (फोटो: एपी)

टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं. एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के प्रमुख आदिले जे सुमरिवाला ने कहा है कि नीरज चोपड़ा जो की चोट के कारण हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) से बाहर हो गए थे, अगर वो ‘मेडिकली फिट’ होते हैं तो 26 अगस्त को लोसान डायमंड लीग (Lausanne Diamond League Meeting) में हिस्सा ले सकते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

24 वर्षीय चोपड़ा का नाम 26 अगस्त को होने वाले लोसान डायमंड लीग के लिए प्रतियोगियों की लिस्ट में शामिल है. लेकिन उनके इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की बात अभी तय नहीं है. सुमरिवाला ने शनिवार को PTI से कहा, 

‘नीरज अगर मेडिकली फिट घोषित किए जाते हैं तो वह लोसान में हिस्सा लेंगे.’

Advertisement

बता दें चोपड़ा पिछले महीने अमेरिका के यूज़ीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships in Eugene, USA) में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने के दौरान ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गए थे. जिसके बाद उन्हें एक महीने के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी. इसी कारण वो बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा नहीं ले सके थे. सूत्रों के मुताबिक नीरज अपने रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं और उनकी टीम लोसान डायमंड लीग के बारे में जल्द फैसला करेगी. 

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की बात करें तो इसमें नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता था. अमेरिका के यूज़ीन में आयोजित हुई 18वीं विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 88.13 मीटर भाला फेंककर ये मेडल जीता. गोल्ड मेडल ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने जीता था. इसी के साथ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा भारत के दूसरे एथलीट बन गए हैं. उनसे पहले 2003 में अंजू बॉबी जार्ज (Anju Bobby George) ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. हालांकि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का फाइनल नीरज के लिए मुश्किलों से भरा था. क्यूंकि उनके छह में से तीन थ्रो फाउल रहे. इसके चलते वो गोल्ड नहीं जीत पाए. नीरज ने सिर्फ तीन थ्रो में ही सिल्वर मेडल जीत लिया. फाइनल में नीरज ने अपने तीन सफल थ्रो में 82.39 मीटर, 86.37 और 88.13 मीटर दूर भाला फेंका. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले नीरज चोपड़ा ओलंपिक, एशियाई गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में भी मेडल जीत चुके हैं. 

Advertisement

नीरज ने पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को बधाई देते हुए कही दिल जीतने वाली बात

Advertisement