भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 211 रन ठोक दिए. भारत के टॉप ऑर्डर ने कमाल कर दिया. खासतौर पर अभिषेक शर्मा ने. अभिषेक ने 28 गेंदों पर 61 रन बनाए. इसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं. अभिषेक ने पावरप्ले में ग्राउंड के हर तरफ शॉट खेले. इस दौरान उन्हाेंने दिग्गज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. साथ ही अपने गुरु युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.
अभिषेक ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, युवराज की भी कर ली बराबरी
अभिषेक शर्मा और वैभव ओपनिंग करने उतरे थे. दोनों ने पहले ओवर से ही अटैक शुरू कर दिया. अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी में 7 छक्के लगाए.

अभिषेक शर्मा और वैभव ओपनिंग करते उतरे. दोनों ने पहले ओवर से ही अटैक शुरू कर दिया. पारी के दूसरे ही ओवर में 24 रन आए थे. वैभव नौ गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस पारी में उन्होंने दो छक्के लगाए. इसके बाद सैमसन भी महज दो गेंदे खेलकर लौट गए. लेकिन, अभिषेक शर्मा ने हिटिंग जारी रखी. उन्होंने विकेट जाने का दबाव नहीं लिया.
पावरप्ले में ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसके लिए उन्हें महज 20 ही गेंदें खेलनी पड़ीं. आठवें ओवर में आउट होने से पहले अभिषेक ने 28 गेंदों में 61 रन बना लिए थे. इस पारी में उन्होंने सात छक्के लगाए. उन्होंने इसके साथ ही अपने मेंटोर युवराज सिंह की बराबरी की. अभिषेक अब भारत-पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं.
यह भी पढ़ें- प्रणवी ने रचा इतिहास! इंडिविजुअल गोल्ड जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बनीं
युवराज ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 7 छक्के लगाए थे. वहीं, एशियन गेम्स के मुकाबले में अभिषेक ने यह कमाल कर दिया. वहीं, अब भारत-पाकिस्तान टी20 में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी अभिषेक के ही नाम है. अभिषेक के नाम 14 छक्के हैं. अब तक यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. उन्होंने भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबलों में 11 छक्के लगाए थे.
मेंस टीम ने भी जीता सोनाअभिषेक के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अटैकिंग खेल दिखाया. भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर्स में 22 गेंद पर नाबाद 51 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं. उन्हें शिवम दुबे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए. इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े. पाकिस्तान की तरफ से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट लिए. महिला टीम ने पहले ही अपना गोल्ड मेडल डिफेंड कर लिया था. अब पाकिस्तान को 20 रनों से हराकर मेंस टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.
वीडियो: टीम इंडिया के पेसर्स वेस्ट इंडीज के सामने हुए फ्लॉप?











