भारतीय क्रिकेट टीम को बॉक्सिंग डे टेस्ट में 184 रनों से हार मिली है. भारतीय टीम ने यह टेस्ट मैच आखिरी दो घंटे में गंवा दिया. आखिरी सेशन में भारतीय टीम ने सात विकेट गिरे. मेलबर्न में खेले गए इस मैच में यशस्वी का आउट होना भारत के लिए हार का एक बड़ा कारण रहा. यशस्वी को थर्ड अंपायर ने आउट दिया. जिसको लेकर काफी विवाद हुआ. क्योंकि स्निकोमीटर कोई स्पाइक नहीं था. यशस्वी को आउट देने वाले अंपायर का नाम शरफुद्दौला सैकल है. और वो बांग्लादेश से हैं. इस डिसीजन के बाद से शरफुद्दौला भारतीय फैन्स के निशाने पर हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लेकिन इन सबसे परे उनको लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक बड़ा अजीब सा आरोप लगाया है.
यशस्वी के आउट के पीछे बांग्लादेश का डीप स्टेट, ये अभिषेक मनु सिंघवी का मानना है
Congress नेता Abhishek Manu Singhvi ने Yashasvi Jaiswal को आउट देने वाले बांग्लादेशी अंपायर पर 'डीप स्टेट' के तर्ज पर काम करने का आरोप लगाया है. अभिषेक सिंघवी के अलावा कांग्रेस नेता और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी थर्ड अंपायर के डिसीजन पर सवाल उठाया है.


अभिषेक मनु सिंघवी ने एक्स पर लिखा,
ऐसा लगता है जैसे शरफुद्दौला सैकल हमारे पड़ोस में डीप स्टेट की तर्ज पर काम कर रहे हैं! BCCI की ताकत और आईसीसी में भारत के दबदबे का क्या फायदा?
अभिषेक मनु सिंघवी के अलावा कांग्रेस नेता और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी थर्ड अंपायर के डिसीजन पर सवाल उठाया था. उन्होंने एक्स पर लिखा,
डीप स्टेट क्या होता है?यशस्वी जायसवाल साफ तौर पर आउट नहीं थे. थर्ड अंपायर को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि तकनीक क्या बता रही थी. फील्ड अंपायर के डिसीजन को बदलते समय थर्ड अंपायर के पास ठोस कारण होने चाहिए.
अभिषेक मनु सिंघवी ने बांग्लादेशी अपायर शरफुद्दौला सैकल पर डीप स्टेट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है. तो आइए जान लेते हैं कि ये डीप स्टेट आखिर क्या बला है? कैंब्रिज डिक्शनरी के मुताबिक डीप स्टेट ऐसे समूह को कहा जाता है जो गोपनीय तरीके से अपने हितों को पूरा करने और उसकी रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए बिना किसी देश पर राज करने के लिए काम करते हैं. डीप स्टेट शब्द को तुर्की डेरिन डिलेट (Derin Devlet) का एक अनुवाद माना जाता है. राजनीतिक तौर पर बताएं तो डीप स्टेट एक प्रकार की समानांतर सत्ता है. इसको किसी देश में संभावित रूप से गुप्त और अनधिकृत ताकतों के नेटवर्क से बनी सत्ता के तौर पर देखा जाता है.
यशस्वी जायसवाल को पैट कमिंस की बॉल पर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने लपका. यशस्वी लेग स्टंप की ओर जाती बाउंसर को पुल करना चाह रहे थे. इस दौरान गेंद उनके बल्ले और ग्लव्स के बेहद करीब से निकली. जिसे विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने लपका. और विकेट की अपील की. जिसे फील्ड अंपायर ने नकार दिया. जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने तुरंत ही रिव्यू लिया. थर्ड अंपायर ने जब इसे चेक किया तो स्निको मीटर पर कोई हलचल नहीं दिख रही थी. लेकिन रिव्यू में उन्हें इस आधार पर आउट दिया गया कि बॉल बल्ले के करीब आने के बाद अपनी दिशा बदल रही थी. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने भी माना कि नंगी आंखों से ऐसा लगता है कि बल्ले के करीब जाने के बाद गेंद डेविएट हुई है.
वीडियो: यशस्वी जायसवाल और मिचेल स्टार्क के बीच हुई स्लेजिंग असल में हुई ही नहीं थी?


















