The Lallantop

बार-बार बुमराह की बात कर टीम इंडिया ने अपना ही नुकसान कराया?

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम काफी हद तक जसप्रीत बुमराह पर ही निर्भर नजर आई. ऐसे में बुमराह का हर टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होना इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर है.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह का दूसरा टेस्ट खेलना तय नहीं है. (Photo-PTI)

भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर लगातार चर्चा हो रही है. वो टीम के सबसे प्रभावी गेंदबाज हैं और पहले टेस्ट में उन्होंने इसे साबित भी किया. बुमराह के प्रदर्शन के साथ-साथ उनका वर्कलोड भी सुर्खियों में हैं. भारत के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटटेर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) को इससे परेशानी है. उन्हें लगता है कि बुमराह को लेकर भारत की जो भी प्लानिंग है उसका खुलासा नहीं किया जाना चाहिए. इससे इंग्लैंड को मदद मिलेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड की बातें होनी चाहिए सीक्रेट

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

बुमराह ने कहा कि वह केवल तीन मैच खेलेंगे, और मैं सोच रहा हूं कि क्या इसे सार्वजनिक करना आवश्यक था. इसे सीक्रेट क्यों नहीं रखा गया? हम अपनी टीम की घोषणा भी नहीं करते, तो दौरे की शुरुआत से पहले बार-बार यह दोहराना क्यों आवश्यक था कि वह केवल तीन मैच खेलेंगे? इंग्लैंड को अनुमान लगाने दें और फिर आप जो भी टेस्ट खेलना चाहते हैं, खेलें.

Advertisement
इंग्लैंड को मिलेगी मदद

आकाश ने आगे कहा कि बुमराह कितने मैच खेलेंगे इसे लेकर जानकारी पहले ही सामने आ गई है. ऐसे में इंग्लैंड के लिए सीरीज की प्लानिंग करना और आसान हो जाएगा. उन्होंने कहा,

आपने एक मैच खेला है, और आप जानते हैं कि आप बचे हुए चार मैचों में से केवल दो ही खेल सकते हैं, जो अच्छी बात नहीं है. यदि आप दूसरा भी खेलते हैं, तो आप तीन में से एक खेलेंगे. ऐसी स्थिति में सामने वाली टीम सोचती है कि बुमराह, जो आपकी सबसे बड़ी ताकत है वो भी मैच में नहीं है. फिर वो उसी हिसाब से पिच तैयार कर सकते हैं.

आकाश चोपड़ा ने कहा कि तेज गेंदबाजों का वर्कलोड का मुद्दा गंभीर है. अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

Advertisement

भारतीय तेज गेंदबाजों की अगली पीढ़ी को तैयार रहना होगा. यह एक गंभीर मुद्दा है. घर से बाहर भारत के अच्छे प्रदर्शन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ थे. एक तो बल्लेबाज जिन्होंने रन बनाना शुरू कर दिया, लेकिन इससे काम नहीं चलता क्योंकि आपको 20 विकेट लेने की जरूरत होती है. इसलिए मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह के साथ शानदार प्रदर्शन किया.

बुमराह का न खेलना भारत के लिए मुश्किल स्थिति

जसप्रीत बुमराह अगर इंग्लैंड के खिलाफ अगले सप्ताह बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलते हैं तो भारत की परेशानियां बढ़ जाएंगी. भारत के अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने अपने प्रदर्शन से बहुत ज़्यादा प्रभावित नहीं किया. ऐसी स्थिति में अगर बुमराह दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं तो इन गेंदबाजों खास तौर पर सिराज और प्रसिद्ध को बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

वीडियो: साईं सुदर्शन की तरह 20 जून को ये क्रिकेटर कर चुके हैं डेब्यू, द्रविड़-कोहली के अलावा और कौन?

Advertisement