2 दिनों में 2 क्रिकेटर चोट खाकर पहुंच चुके हैं अस्पताल
ये खेल नहीं आसां बस इतना समझ लीजे, एक अस्पताल की एम्बुलेंस है और स्ट्रेचर पर जाना है
Advertisement

फोटो - thelallantop
फ़िलिप ह्यूज़ की यादें अभी भी ताज़ा हैं. साल 2014 में उनकी सर पर गेंद लगने से मौत हो गयी थी. 2 दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद. तबसे क्रिकेट में सुरक्षा को लेकर बातें होती आ रही हैं. हेलमेट में एक नया प्रोटेक्शन का सामान लगाया गया है. सर के पीछे. जिससे बैट्समैन के सर को पीछे घुमा लेने के बाद अगर गेंद सर के पिछले हिस्से में लगे तो ज़्यादा नुकसान न हो. इस बीच पिछले दो दिनों में दो अलग-अलग घटनायें घट चुकी हैं जिनसे दो क्रिकेटर्स को खासी मुसीबत हुई है. पहला मामला है न्यूज़ीलैंड में खेल रही बांग्लादेश टीम का. 16 जनवरी 2017. टिम साऊदी राउंड-द-विकेट बॉलिंग कर रहे थे. मुशफीकुर रहीम, बांग्लादेश के टेस्ट कैप्टन बैटिंग पर थे. छोटे कद के रहीम पर साउदी की पटकी हुई गेंद जा लगी. मुशफीकुर ने बाउंसर से नज़रें हटा ली थीं. और अपने सर को मोड़ लिया था. गेंद उनके हेलमेट के पीछे लगी. उस एरिया में जहां हेलमेट ख़त्म होता है और गुद्दी शुरू होती है. वो वहीं गिर पड़े. तेज़ दर्द के साथ. एम्बुलेंस मैदान पर मंगवाई गयी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में उनका एक्स-रे और स्कैंस हुए. जिसमें मालूम चला कि उन्हें कोई ख़ास समस्या नहीं है. मुशफीकुर ने खुद बताया कि वो अब पहले से बेहतर हैं. बस कुछ दर्द ज़रूर है. https://www.youtube.com/watch?v=0cRLBh_IgLo दूसरा मामला है 16 जनवरी का. बिग बैश लीग. न्यूज़ीलैंड से थोड़ा ऊपर. ऑस्ट्रेलिया में. टी-20 लीग अपने शबाब पर है. मेलबर्न रेनिगेड और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच. ब्रैड हॉज बैटिंग पर थे. एक गेंद आई और हॉज ने बल्ला घुमा दिया. बल्ला हॉज के हाथ से छूटा और पीछे की ओर निकल पड़ा. पीछे विकेट कीपर पीटर नेविल खड़े थे जो गेंद को देख रहे थे. उन्हें इस बात का कतई इल्म नहीं था कि एक बल्ला सनसनाता हुआ हुआ उनकी ओर आ रहा था. खटाक से आकर बल्ला उनके मुंह पर लगा. वो ज़मीन पर लोट गए. टीम के डॉक्टर दौड़ते हुए आये और बाकी सभी प्लेयर्स ने नेविल को घेर लिया. उन्होंने अपना मुंह उठाया तो उनका जबड़ा सूज चुका था. उन्हें फ़ील्ड से बाहर ले जाया गया. नेविल को अस्पताल ले जाया गया. जिसके कुछ देर बाद बैश लीग ने अपने हैंडल से ट्वीट करके बताया कि नेविल की एक्स-रे रिपोर्ट आ गयी है और उनका जबड़ा टूट गया है. https://twitter.com/RudiEdsall/status/820958237105061892
Advertisement











