The Lallantop

के अन्नामलाई ने तमिलनाडु बीजेपी में भगदड़ मचा दी, उपाध्यक्ष और सचिव ने भी पार्टी छोड़ी

तमिलनाडु में के अन्नामलाई बीजेपी के राज्य उपाध्यक्ष करु नागराजन और सचिव सुमति वेंकटेश ने भी पार्टी छोड़ दी है. करु नागराजन ने अब अन्नामलाई के साथ चलने की घोषणा की है. इससे पहले अन्नामलाई ने बीजेपी से अपने रास्ते अलग करते हुए एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है.

Advertisement
post-main-image
तमिलनाडु में अन्नामलाई के बाद दो और सीनियर नेताओं ने बीजेपी छोड़ दी है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलनाडु में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने के कुछ घंटों के भीतर बीजेपी की राज्य सचिव सुमति वेंकटेश और राज्य उपाध्यक्ष करु नागराजन ने भी इस्तीफा दे दिया।
  • अन्नामलाई ने पार्टी छोड़कर नया राजनीतिक आंदोलन 'अन्नामलाई मक्कल इयक्कम' शुरू करने का ऐलान किया, जो तमिलनाडु बीजेपी के अंदर दरार और नेतृत्व विवाद की वजह बनी।
  • इस्तीफों के बाद करु नागराजन ने अन्नामलाई का समर्थन किया और अन्नामलाई चेन्नई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया, जिससे नए राजनीतिक आंदोलन के प्रभाव का संकेत मिला।

तमिलनाडु में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने के कुछ घंटे के भीतर ही पार्टी के दो और सीनियर नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी की राज्य सचिव सुमति वेंकटेश और राज्य उपाध्यक्ष करू नागराजन ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. दोनों नेताओं के इस्तीफे से तमिलनाडु बीजेपी के भीतर की दरार अब सतह पर आती दिख रही है.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष करु नागराजन ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि वे जल्दी ही औपचारिक तौर पर अपना त्यागपत्र दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को भेज देंगे. करु नागराजन ने बताया कि वे अब अन्नामलाई का समर्थन करेंगे. उन्होंने दिल्ली से वापस लौट रहे अन्नामलाई का चेन्नई एयरपोर्ट पर स्वागत भी किया.

करु नागराजन कौन हैं?

Advertisement

करु नागराजन तमिलनाडु मीडिया में एक जाने पहचाना चेहरा हैं. वे अक्सर स्थानीय टीवी डिबेट्स में बीजेपी का पक्ष रखते रहे हैं. नागराजन दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. साल 2016 विधानसभा चुनाव में मायलपुर सीट से और साल 2017 के विधानसभा उपचुनाव में आरके नगर सीट से. दोनों चुनावों में उनको भारी अंतर से हार मिली थी. साल 2017 के उपचुनाव में तो उनको NOTA से भी कम वोट मिले थे. इस चुनाव में AMMK चीफ टीटीवी दिनाकरन ने जीत दर्ज की थी.

करु नागराजन के अलावा तमिलनाडु बीजेपी की सचिव सुमति वेंकटेश ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने लिखा, 

यह फैसला गहन विचार-विमर्श के बाद और बेहद दुख के साथ लिया गया है.

Advertisement

इससे पहले बीजेपी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रह चुके के अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. अन्नामलाई ने ऐलान किया कि वे तमिलनाडु में एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने अपने नए आंदोलन का नाम भी बताया है. 'अन्नामलाई मक्कल इयक्कम'. इसके साथ ही अन्नामलाई ने ये भी साफ कर दिया कि वे राजनीति से दूरी नहीं बना रहे हैं. उनका आंदोलन ही आगे चलकर राजनीतिक पार्टी में बदल जाएगा और यही पार्टी आगे आने वाले चुनावों में हिस्सा लेगी. 

वीडियो: राजधानी: अन्नामलाई ने तमिलनाडु में फ्यूचर का प्लान सेट कर दिया?

Advertisement