The Lallantop

‘इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते’ वाले राजनाथ सिंह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?

राजनाथ सिंह ने एक बार कहा था कि एनडीए की सरकार में मंत्रियों के इस्तीफे नहीं होते. अभिजीत दिपके ने भी उनके इस बयान को लेकर ताना मारा.

Advertisement
post-main-image
राजनाथ सिंह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की भावनाओं का सम्मान कहा है. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का कारण NEET परीक्षा, पेपर लीक एवं शिक्षा व्यवस्था में छात्रों की चिंताएं थीं, जिनके समाधान के लिए सरकार प्रयासरत है।
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार ने युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से लेकर सुधार करने की प्राथमिकता घोषित की है।

‘ये यूपीए नहीं एनडीए सरकार है. इसमें मंत्रियों के त्यागपत्र नहीं होते, भइया.’ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कभी ये बयान दिया था. शनिवार, 25 जुलाई को जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आया तो जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के मंच से अभिजीत दिपके ने यही कहा, ‘ये लोग क्या कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते. अब देख लीजिए.’ जाहिर है दिपके का तंज राजनाथ सिंह के उसी बयान के लिए था. अब उन्हीं राजनाथ सिंह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ‘विद्यार्थियों और युवाओं की भावनाओं का सम्मान’ बताया है. 

Advertisement

राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि विद्यार्थियों के मन की चिंताओं का समाधान किया जा रहा है. यह मोदी सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने सरकार के मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान के योगदान को भी याद किया और कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति वह काफी समर्पित रहे हैं. राजनाथ ने लिखा, 

युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी सरकार के लिए हमारे विद्यार्थियों और युवाओं की भावनाओं का सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्धता सर्वोपरि हैं.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि NEET परीक्षा, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधारों को लेकर विद्यार्थियों के मन में जो भी चिंताएं हैं, उनका पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जा रहा है. विद्यार्थियों की चिंताओं को गंभीरता से सुनना, उनका समाधान तय करना और उनमें यह विश्वास बनाना कि उनकी आवाज सुनी जाएगी और उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा. यही सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा,  

मुझे भरोसा है कि अब हमारे युवा और छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई, अपने सपनों और अपनी आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे और एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

यह भी पढ़ेंः कॉकरोच पार्टी ने प्रोटेस्ट खत्म करने का किया ऐलान, मोदी सरकार ने क्या सारी मांगें मान लीं?

Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक रहा है. सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान समावेशी, दूरदर्शी और नए भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप रहा है.

वीडियो: आधी रात आया पीएम मोदी का वीडियो, नीट पेपर लीक पर क्या बोले?

Advertisement