The Lallantop

CM विजय ने दी स्टालिन को सख्त चेतावनी, 'महिलाओं का अपमान किया तो खैर नहीं...'

CM Vijay on women: तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने DMK नेता उदयनिधि स्टालिन पर निशाना साधा. CM Vijay ने चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान किया जाता है तो फिर कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
CM विजय (दाएं) ने उदयनिधि स्टालिन (बाएं) के एक्ट्रेस तृषा (बीच में) वाले बयान का जवाब दिया है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने उदयनिधि स्टालिन की महिलाओं के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर चेतावनी दी और कहा कि महिलाओं के अपमान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • उदयनिधि स्टालिन ने ऐसी टिप्पणियाँ कीं जिन्हें डबल मीनिंग वाला माना गया, जिससे विवाद पैदा हुआ और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर 4 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
  • विजय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान जरूरी है और साइबर क्राइम के खिलाफ भी कड़े कदम उठाए जाएंगे, जिससे डिजिटल अपराध को रोकने की योजना बनाई जा रही है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन पर निशान साधा. DMK नेता उदयनिधि ने महिलाओं पर कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिसे अपमानजनक कहा जा सकता है. उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा था, लेकिन उनकी टिप्पणी को डबल मीनिंग वाला माना जा रहा है. बता दें कि डीएमके नेता की टिप्पणी को एक्ट्रेस तृषा से जोड़कर देखा जा रहा है. CM विजय ने उसी बयान का जवाब देते हुए चेताया है कि ‘अगर महिलाओं का अपमान किया गया तो फिर कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें.’

Advertisement

CM विजय ने उदयनिधि का नाम न लेते हुए कहा, 

‘फ्रीडम ऑफ़ स्पीच का इस्तेमाल कैसे करना है, ज़रा इसपर भी विचार करना चाहिए. जैसे कई लोग बात करते हुए महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए.’

Advertisement
CM विजय की चेतावनी

उन्होंने आगे कहा, 

‘जो लोग डबल मीनिंग वाली बातें कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए सब लोग उन्हें देख रहे हैं. हमारे घरों में मां-बहन हैं तो हमें सोच-समझकर बोलना चाहिए. अगर महिलाओं की इज्जत नहीं की गई तो फिर कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें.’ 

जोसफ विजय की ये चेतावनी उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के बाद आई है. उन पर 'दोहरे अर्थ' वाली टिप्पणियों से जुड़े एक मामले का आरोप था. इस टिप्पणी को विजय की करीबी दोस्त और टॉलीवुड की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की ओर इशारा माना गया था. इसी आरोप में तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें 4 अगस्त को गिरफ्तार किया था. फिर बाद में उसी दिन उन्हें मद्रास हाई कोर्ट से जमानत मिल गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: तृषा पर फिर सियासी वार, विजय के साथ वायरल तस्वीरों ने बढ़ाया विवाद

साइबर क्राइम पर क्या बोले?

मुख्यमंत्री विजय का कहना है कि विधानसभा चुनाव में उनकी जीत के पीछे महिलाओं का बहुत बड़ा हाथ हैं. उन्होंने महिला सम्मान के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक स्तर पर जितना क्रिटिसाइज करना है करें, लेकिन महिलाओं का अपमान नहीं सहा जाएगा. उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि ‘हमें नहीं भूलना चाहिए कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को विधानसभा में कितनी बार अपमानित किया गया था. इसलिए फ्रीडम ऑफ़ स्पीच का मतलब है केवल राजनीतिक टिप्पणी करना.’

CM विजय ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले साइबर क्राइम को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर क्राइम को पकड़ पाना भी मुश्किल हो गया है. उन्होंने साफ किया कि तमिलनाडु सरकार केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं बल्कि डिजिटल क्राइम को जड़ से ख़त्म करना चाहती है. 

वीडियो: करूर भगदड़ केस में सीएम विजय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, डीएमके को फटकार

Advertisement