The Lallantop

TMC बन जाएगी 'शिवसेना'? सुखेंदु राय समेत 16 सांसद CM शुभेंदु अधिकारी से मिले

टीएमसी के राज्यसभा सांसद रहे सुखेंदु शेखर राय पार्टी के 15 सांसदों के साथ शुभेंदु अधिकारी से मिले हैं. संभावना है कि ममता बनर्जी की पार्टी के ये सांसद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
सुखेंदु शेखर राय टीएमसी के 15 सांसदों के साथ शुभेंदु अधिकारी से मिले हैं. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सुबहेंदु अधिकारी से सुखेंदु शेखर राय समेत TMC के 16 सांसदों की मुलाकात हुई है, जिससे उनकी भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
  • TMC के कई सांसद भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के आरोपों के बीच पार्टी छोड़ने लगे हैं, जिसका राजनीतिक संदर्भ पश्चिम बंगाल की आंतरिक पार्टी विवाद है।
  • इस घटनाक्रम से TMC के विघटन और पश्चिम बंगाल में राजनीतिक संक्रमण की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बढ़ी है, जिसका असर आगामी चुनावों में देखा जा सकता है।

ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का आरोप लगाकर TMC छोड़ने वाले सुखेंदु शेखर राय बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी से मिले हैं. अकेले नहीं TMC के 15 और सांसदों के साथ मिले हैं. ऐसे में ये संभावना बढ़ गई है कि TMC के ये 16 सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

Advertisement

ये सब तब हो रहा है, जब विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की बैठक दिल्ली में चल रही है. ममता बनर्जी भी इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं. विपक्षी दलों की एकता इस कवायद के बीच उनकी खुद की पार्टी में गहरी दरारें दिखने लगी हैं. जिस तरह से पार्टी के भीतर बगावत के सुर बढ़ते जा रहे हैं, TMC के विभाजित होकर ‘शिवसेना’ बनने की आशंका बढ़ती जा रही है.

सुखेंदु शेखर राय TMC के राज्यसभा सांसद थे और 2011 से ही ममता बनर्जी के साथ थे. पार्टी छोड़ने से पहले उन्होंने अपनी राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी और ममता बनर्जी पर आरोप बेलगाम भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार करने के आरोप लगाए थे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुखेंदु के साथ TMC के 15 लोकसभा सांसद भी शुभेंदु अधिकारी से दिल्ली में मिले हैं. ये मुलाकात बीजेपी के एक मंत्री के घर पर हुई.

Advertisement
दस्तीदार ने भी दिया था इस्तीफा

अधिकारी से मिलने वाले नेताओं में काकोली घोष दस्तीदार भी शामिल हैं, जिन्होंने 27 मई को TMC के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी थी और खुद को TMC का सामान्य कार्यकर्ता बताया था. बारासात से लोकसभा सांसद काकोली ममता की विश्वस्त सहयोगी बताई जाती हैं. वह काफी समय से पार्टी से नाराज चल रही थीं. पश्चिम बंगाल के चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने काकोली को लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप पद से हटा दिया और कल्याण बनर्जी को ये जिम्मेदारी सौंप दी थी. 

ये भी पढ़ेंः बंगाल में 'ऑपरेशन लोटस', TMC के बागी विधायक करेंगे ममता के साथ खेला?

सुखेंदु और काकोली के अलावा TMC के जिन नेताओं ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है, उनमें पार्थ भौमिक, जगदीश बसुनिया, मिताली बैग, देव, शताब्दी रॉय, रचना बनर्जी, शर्मिला सरकार, कालीपाड़ा सोरेन, अरुप चक्रवर्ती, असित मल, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रसून बनर्जी, प्रतिमा मंडल और बापी हलदार शामिल हैं.

Advertisement

वीडियो: News Anchor से भिड़े Trump, इंटरव्यू बीच में छोड़कर भागे

Advertisement