The Lallantop

‘मैं RSS की भी रक्षा करूंगा’, राहुल गांधी ने क्या कह दिया?

इसके बाद राहुल गांधी ने अमित शाह पर हमला बोला. कहा, ‘आपने देखा अमित शाह भाग गए. 20 दिन के लिए वो संसद भवन नहीं घुस पाए. क्यों? क्योंकि, पहली बार उनको समझ आ गया है कि देश अपने आप को एक्सप्रेस करने से नहीं रोकने देगा.’

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी मोदी सरकार और RSS पर साधा निशाना. (फोटो- सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राहुल गांधी ने 13 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित 'रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन' में मोदी सरकार और RSS पर तीखा प्रहार किया।
  • राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बड़े पूंजीपति अडानी और अंबानी ने RSS पर कब्जा कर उसे अपने स्वार्थ के लिए उपयोग किया है और देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है।
  • राहुल गांधी के भाषण के बाद राजनीतिक दलों और जनता में मोदी सरकार की विदेश नीति और संसद सत्र में अमित शाह की गैरमौजूदगी को लेकर बहस और प्रतिक्रियाएं बढ़ी हैं।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार, 13 अगस्त को ‘रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन’ में शामिल हुए. यह प्रोग्राम दिल्ली के ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में आयोजित किया गया. इसमें राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जमकर निशाना साधा. हालांकि पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि जब देश से RSS को खत्म करने की बात शुरू होगी, तो उस दिन वो (राहुल गांधी) इस हिंदुत्ववादी संगठन की भी रक्षा करेंगे.

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी तंज कसा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद के मॉनसून सत्र में न आने पर भी निशाना साधा. राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कहा,

‘एक्सप्रेशन (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) को दबाना नहीं है. कोई भी हो. और मैं बात को और भी आगे ले जाता हूं. जिस दिन RSS के एक्सप्रेशन को देश से खत्म करने की बात शुरू हुई, उस दिन मैं उनकी रक्षा करूंगा. क्योंकि उनका भी एक्सप्रेशन है. हम कह रहे हैं भईया सब लोगों का एक्सप्रेशन होना चाहिए. जो आपके दिल में है वो खुलकर बोलो.’

Advertisement

राहुल ने आगे कहा कि RSS पर गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ने कब्जा कर लिया. उन्होंने कहा, 

‘बड़े पूंजीपतियों ने RSS का इस्तेमाल किया है. मिस्टर अंबानी और मिस्टर अडानी ने RSS पर कब्जा कर लिया है. अब RSS का अपना कोई वजूद नहीं बचा है. आज RSS मिस्टर अडानी का एक जरिया बन गया है. पहले RSS ने छोटे-मोटे व्यापारियों और मिठाई बेचने वालों को बर्बाद कर दिया और उनके साथ धोखा किया. GST और नोटबंदी लागू कर दी.’ 

इसके बाद राहुल गांधी ने अमित शाह पर हमला बोला. कहा, ‘आपने देखा अमित शाह भाग गए. 20 दिन के लिए वो संसद भवन नहीं घुस पाए. क्यों? क्योंकि, पहली बार उनको समझ आ गया है कि देश अपने आप को एक्सप्रेस करने से नहीं रोकने देगा.’

Advertisement

राहुल ने आगे मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी टिप्पणी की. कहा कि पता नहीं कहां से इनके दिमाग में घुस गया है कि विदेश नीति का मतलब नेताओं से गले लगना होता है.

वीडियो: सीएम पुष्कर सिंह धामी को क्या बोलकर भावुक हुई छात्रा? बाद में क्या पता चला?

Advertisement