The Lallantop

आकाश आनंद ने राहुल-अखिलेश को 'अंकल' बोल चिढ़ाया, योगी सरकार को भी लपेटा

बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. लगभग सवा दो साल तक राजनीतिक तौर पर नेपथ्य में रहने के बाद अब BSP चीफ मायवती के भतीजे आकाश आनंद ने फिर से सियासी पिच पर वापसी की है. उन्होंने हाथरस से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की. इस रैली में आकाश बीजेपी पर हमलावर रहे. वहीं सपा और कांग्रेस से भी लोगों को आगाह किया.

Advertisement
post-main-image
आकाश आनंद ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अंकल बता दिया. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने हाथरस से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की और यूपी की वर्तमान बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।
  • उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं, जिसके कारण सपा, बीजेपी और बसपा सभी सक्रिय होकर अपने चुनावी अभियान में लगे हैं।
  • आकाश आनंद के हमलों के बाद यूपी की राजनीति में तीनों मुख्य दलों के बीच चयन प्रक्रिया और रणनीतियों में बदलाव की संभावना उत्पन्न हुई है।
author-image
कुमार अभिषेक

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने वाले है. सपा और बीजेपी ऑलरेडी चुनावी मोड में आ चुकी है. वहीं अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी बिगुल फूंक दिया है. BSP चीफ मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद सवा दो साल बाद यूपी की सियासी पिच पर एक्टिव दिखे. तेवर भी आक्रमक हैं. उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं अखिलेश यादव और राहुल गांधी को ‘अंकल’ बता दिया.

Advertisement

राहुल और अखिलेश को बताया 'अंकल'

यूं तो आकाश आनंद ने लॉ एंड ऑर्डर से लेकर स्कूल बंद करने समेत रोजगार के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर घेरा. लेकिन इस दौरान सपा और कांग्रेस को भी नहीं बख्शा. उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को ‘अंकल’ बता दिया. आकाश ने कहा, 

Advertisement

कांग्रेस पार्टी के राहुल अंकल हैं, जो बाबा साहब का नाम लेते हैं, लेकिन उनकी सरकार वाले प्रदेशों में भी बीजेपी जैसा हाल है. इसके साथ ही अखिलेश अंकल की बात करता हूं, जिनका नाम मैं बहुत सम्मान से ले रहा हूं. 30 साल का लड़का अगर 50 साल के अखिलेश जी को अंकल नहीं कहेगा तो क्या कहेगा.

योगी सरकार रही निशाने पर

आकाश आनंद ने हाथरस के सादाबाद से अपने चुनावी अभियान का आगाज किया. इस दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार उनके निशाने पर रही. उन्होंने कहा, 

Advertisement

10 साल में बीजेपी ने 7 हजार करोड़ रुपये सिर्फ प्रचार पर खर्च किए हैं. हमारे टैक्स की कमाई से सरकार ने अपनी नाकामियां छुपाई हैं. झांसी के अस्पताल में दस से ज्यादा बच्चे जलकर मर गए. उनके लिए सहायता राशि नहीं है. केवल अफसोस है. चार लाख से ज्यादा सरकारी पद भरने के लिए पैसा नहीं है. पेपर लीक रोकने पर ध्यान देते, विज्ञापन के पैसे परीक्षाओं पर लगाते तो कुछ लोगों को नौकरी मिलती. बीजेपी पिछले 10 सालों में न बहनों को सुरक्षित रख पाई, न नौकरी दे पाई और न शिक्षा दे पाई.

ये भी पढ़ें - मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दोबारा अपना उत्तराधिकारी बनाया, पहले अपरिपक्व कहकर हटाया था

कांग्रेस पर भी निशाना

आकाश आनंद ने बीजेपी पर हमलावर होने के साथ-साथ सपा और कांग्रेस पर भी जमकर जुबानी तीर चलाए. उन्होंने संविधान को लेकर कांग्रेस की मुहिम को भी टारगेट किया. BSP चीफ मायावती के भतीजे ने कहा, 

कांग्रेस वाले लाल किताब का ढिंढोरा पीटेंगे, लेकिन ये किताब उनकी तरह ही अंदर से खोखली है. बीजेपी को हटाकर कांग्रेस को ले आओगे तो वे भी यही करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से बीजेपी शासित राज्यों में पेपर लीक और भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है. कांग्रेस की स्थिति भी उससे अलग नहीं है. उनके शासित राज्यों का भी यही हाल है. उनके लोग भी बीजेपी से कुछ अलग नहीं कर रहे हैं. 

वीडियो: मायावती ने किन नेताओं के पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया?

Advertisement