क्या बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आगे चलकर मुख्यमंत्री बनेंगे? JDU के एक सीनियर नेता के बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है. देवेश चंद्र ठाकुर ने रविवार, 23 अगस्त को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निशांत अपने पिता नीतीश कुमार के नक्शेकदम पर चलेंगे. उन्होंने कहा कि भविष्य में निशांत कुमार भी राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे.
नीतीश कुमार की तरह निशांत भी बनेंगे मुख्यमंत्री, JDU नेता के दावे से सियासी हलचल तेज!
JDU नेता देवेश चंद्र ठाकुर के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar आगे चलकर मुख्यमंत्री बनेंगे और अपने पिता Nitish Kumar के नक्शेकदम पर चलेंगे.

निशांत कुमार रविवार को सीतामढ़ी के दौरे पर थे. जिले भर में JDU कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जब पत्रकारों ने JDU नेता देवेश चंद्र ठाकुर से पूछा कि क्या वे निशांत कुमार को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया,
"क्यों नहीं? राजनीति संभावनाओं का खेल है. वे खूब तरक्की करें और ऊंचाइयों को छूएं."
मौके पर मौजूद JDU कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि नीतीश कुमार के एक्टिव पॉलिटिक्स से हटने के बाद कोई खालीपन नहीं आया है. JDU के सीनियर नेता और बिहार के पूर्व मंत्री रहे देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा,
"हमारे नेता नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है. मुख्यमंत्री के तौर पर उनका दो दशक का कार्यकाल बेमिसाल रहा है. हमें उम्मीद है कि निशांत अपने पिता के नक्शेकदम पर चलेंगे और सार्वजनिक जीवन में खूब नाम कमाएंगे."
जब उनसे पूछा गया कि वे स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर निशांत कुमार के काम को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने कहा,
"इस युवा नेता ने अभी शुरुआत ही की है. ऐसे समय में ऐसा सवाल पूछना बचकाना है."
ये भी पढ़ें: क्या नीतीश कुमार के बेटे राजनीति में नहीं आएंगे? आगे क्या होने वाला है
निशांत कुमार ने क्या कहा?कम बोलने वाले निशांत कुमार ने पत्रकारों से कहा,
“सीतामढ़ी आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि माना जाता है कि यहीं माता सीता मिली थीं. मैं उनसे प्रार्थना करता हूं कि मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूं और समाज के हर वर्ग के लिए काम करूं - चाहे वे महिलाएं हों, OBC हों या EBC - ठीक वैसे ही जैसे मेरे पिता ने किया था.”
45 साल के निशांत कुमार ने इस साल मार्च में राजनीति में कदम रखा. इसके कुछ हफ्ते पहले ही उनके पिता नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था और बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. चर्चा थी कि निशांत BJP के सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे. हालांकि ऐसा हुआ नहीं.
वीडियो: निशांत कुमार की अधूरी डिग्री पर तेजस्वी यादव का तंज, क्या कहा?









