The Lallantop

बांकीपुर चुनाव: वीणा मानवी ने पुलिस वैन में वीडियो बनाया, बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए

बिहार के बांकीपुर विधानसभा से तेज प्रताप यादव की पार्टी के उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वीणा मानवी अपने नॉमिनेशन के लिए पटना क्लेक्ट्रेट पहुंची थीं. नॉमिनेशन करके बाहर निकलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
post-main-image
वीणा मानवी को नॉमिनेशन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी ने 13 जुलाई को नॉमिनेशन किया, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया।
  • वीणा मानवी की गिरफ्तारी का कारण उनके खिलाफ दर्ज पुराने मामले में जारी कोर्ट वारंट बताया गया है, जिसके चलते पटना पुलिस ने नॉमिनेशन के बाद उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
  • गرفتारी के बाद वीणा मानवी का मेडिकल जांच के लिए PMCH ले जाया गया, जबकि पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए न्यायालय का सहारा लेने का संकेत दिया है।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है. तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने इस सीट से वीणा मानवी को टिकट दिया है. वीणा मानवी ने 13 जुलाई को बांकीपुर से नॉमिनेशन किया. लेकिन नॉमिनेशन करके बाहर निकलते ही बिहार पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
वीणा मानवी गिरफ्तार

वीणा मानवी जैसी ही नॉमिनेशन करके पटना क्लेक्ट्रेट से बाहर निकलीं, पटना के गांधी मैदान थाने की पुलिस वहां मौजूद थी. पुलिस उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची थी. कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की. इस दौरान वीणा मानवी, उनके समर्थकों और गांधीनगर पुलिस के बीच तीखी बहस हुई. अंत में कोर्ट से जारी वारंट का हवाला देते हुए पुलिस ने वीणा मानवी को गिरफ्तार कर लिया. 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस की वैन से ही लाइव करके वीणा मानवी ने बताया,

Advertisement

 मैं समझ रही थी कि मेरे साथ ऐसा कुछ होना है. एक महिला से ये लोग डर गए. बीजेपी के पास अब यही काम बच गया है. एक महिला तक को ये लोग नहीं छोड़ते. किस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है ये मुझे नहीं पता. मेरे खिलाफ जितने केस थे नॉमिनेशन में मैंने सब बताया था. लेकिन वारंट किस केस में है मुझे पता नहीं है.

वीणा मानवी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए PMCH लेकर गई. इसके बाद उनको गांधी मैदान थाने ले जाया जाएगा. जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 

हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी के खिलाफ नॉमिनेशन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है. हमारा मानना है कि उनको झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया गया है. मैं वीणा मानवी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं. हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाज़ा भी खटखटाएंगे. बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है. हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी.

Advertisement

वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसा माना जा रहा है कि उनके खिलाफ दर्ज किसी पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है. वीणा मानवी के अलावा बीजेपी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भी 13 जुलाई को बांकीपुर सीट से नॉमिनेशन किया है. 

वीडियो: राजधानीः बीजेपी के अभिषेक बंटी प्रशांत किशोर के खिलाफ पीछे क्यों हट गए?

Advertisement