The Lallantop

'अखिलेश रायबरेली जाएंगे तो हम कन्नौज जाएंगे', चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में जुबानी जंग

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि अगर अखिलेश यादव रायबरेली और अमेठी जाएंगे, तो वो भी शांत नहीं बैठेंगे. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रायबरेली से PDA रथ यात्रा शुरू की है, इसी बात पर कांग्रेस ने तंज कसा है.

Advertisement
post-main-image
अखिलेश यादव (दाएं) की PDA यात्रा पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (बाएं) ने पलटवार किया है. (courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच रायबरेली और अमेठी जैसे मुख्य क्षेत्रों को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रायबरेली से शुरू हुई PDA रथ यात्रा और कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय के विरोध के कारण दोनों दलों के बीच जुबानी जंग बढ़ी है।
  • इस टकराव से गठबंधन में तनाव उत्पन्न हुआ है और पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने गढ़ों में राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने की तैयारी कर रहे हैं।
author-image
आशीष श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ‘इंडिया गठबंधन’ के दो प्रमुख दलों में तनातनी साफ़ झलक रही है. समाजवादी पार्टी (सपा) और इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रायबरेली से PDA रथ यात्रा शुरू कर दी है. अब कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय ने इसपर आपत्ति जताई है.

Advertisement

उन्होंने अपने एक बयान में कहा,

"अगर अखिलेश यादव रायबरेली और अमेठी जाएंगे, तो हम भी शांत नहीं बैठेंगे. कांग्रेस के कार्यकर्ता कन्नौज, इटावा और सैफई जाकर अपनी सियासी जमीन मजबूत करेंगे.”

Advertisement
कांग्रेस के गढ़ में सपा क्यों? 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय राय का कहना है कि अखिलेश यादव की यात्रा योगी सरकार के खिलाफ कम बल्कि राहुल गांधी को अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश ज्यादा मालूम पड़ती है. उन्होंने अखिलेश के रायबरेली दौरे को सपा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर लिया है. 

दरअसल, रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और राहुल गांधी यहां से लोकसभा सांसद हैं. जबकि अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा सांसद हैं, इसलिए उन्होंने पलटवार में सपा के प्रमुख गढ़ों का नाम लिया है. 

इससे एक सवाल खड़ा हो गया है कि क्या गांधी परिवार के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले रायबरेली-अमेठी में सपा सेंधमारी की कोशिश कर रही है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: राहुल-अखिलेश की रैली बेकाबू हुई भीड़, बिना भाषण दिए लौटना पड़ा

सपा का जवाब

इस मामले में सपा प्रवक्ता दीपक रंजन ने कहा कि सवाल अखिलेश यादव के रायबरेली जाने का नहीं, बल्कि वहां भाजपा सरकार और पुलिस-प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के विधायक, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ किए गए कथित बर्बर व्यवहार का है. उनका कहना है कि सपा नेताओं पर लाठीचार्ज और अभद्रता जैसी कार्रवाई सीधे तौर पर PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के साथ अन्याय को दर्शाती है. 

सपा-कांग्रेस विवाद पर भाजपा प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने 'इंडिया' गठबंधन पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि दोनों दल एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि सपा नेता पहले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को 'चिरकुट' और राहुल गांधी को 'मंदबुद्धि' तक कह चुके हैं. 

दूसरी तरफ, सपा सांसद इकरा हसन ने भी दावा किया है कि अखिलेश यादव एकमात्र ऐसे नेता हैं जो यूपी में भाजपा को हरा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन हुआ तो ठीक है, वरना नुकसान कांग्रेस का ही होगा.

इससे पहले भी कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सीट-शेयरिंग और टिकट वितरण पर बयानबाजी की थी, जिस पर इकरा हसन ने जवाब दिया था. 

वीडियो: राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नज़रबंद

Advertisement