The Lallantop
Logo

गलवान घाटी की हिंसा के दौरान चीन ने कौन से हथियार इस्तेमाल किए थे उसकी जानकारी सामने आई है

जून-2020 में गलवान घाटी में LAC के पास भारत-चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी.

Advertisement
साल 2020 बीत चुका है. जब एक साल बीतता है तो हममें से तमाम लोग अपने पूरे साल का विश्लेषण करते हैं. देश के रक्षा मंत्रालय ने भी किया. और इस विश्लेषण के आधार पर जारी किया- ईयर एंड रिव्यू-2020. इस रिव्यू में भारतीय सेना ने पहली बार ऑन रिकॉर्ड इस बात का ज़िक्र किया कि गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में कुछ अलहदा किस्म के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. रिव्यू में इन हथियारों के लिए Unorthodox Weapons शब्द का इस्तेमाल किया गया है. यानी कि गैर-परंपरागत हथियार. ऐसे हथियार, जिनका इस्तेमाल अमूमन सरहदी लड़ाइयों में नहीं किया जाता. बंदूक, तोप, मिसाइल्स इन सबसे इतर हथियार.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement