टायर क्या पहले से काला है? नहीं, बिल्कुल नहीं. इसके लिए जरा 125 साल पीछे चलते हैं. बात तब की, जब रबर की खोज हुई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चा रबर हल्के पीले रंग का होता है. जब इस रबर से टायर बनाए जाने लगे, तो वे बहुत जल्दी घिस जाते थे. ज्यादा वजन भी नहीं उठा पाते थे. इसके बाद थोड़ी और रिसर्च की गई और इसको हार्ड बनाने के लिए इसमें मिलाया गया जिंक आक्साइड (Zinc Oxide). अब टायर हो गया पूरा सफेद, जो आप कई सारी पुरानी गाड़ियों में देख सकते हैं. वैसे इससे भी उतना फायदा हुआ नहीं. समय बदला और फिर BFGoodrich नाम की अमेरिकी कंपनी ने इसमें मिलाया कार्बन, तो टायर हो गया काला. वैसे ये वो कार्बन नहीं है, जो आप समझ रहे हैं. देखिए वीडियो.
कार टायर काले ही क्यों होते हैं? पीछे की मज़ेदार साइंस जान लीजिए
टायर क्या पहले से काला है?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















