भगवंत मान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. वजह हैं, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित. राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच की ये रार काफी हद तक दिल्ली की याद दिलाती है. दिल्ली सरकार और राज्यपाल के बीच ऊहापोह किसी से छिपी नहीं है. दरअसल, पंजाब सरकार ने 20 अक्टूबर को दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया था. जिसे बाद में एक दिन का कर दिया गया था. लेकिन, राज्यपाल ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए सत्र में पारित विधेयकों को मंजूरी नहीं दी थी. सनद रहे कि ये दूसरी बार है जब पंजाब सरकार विधायी वजहों से सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. इससे पहले मान सरकार 21 फरवरी को बजट सत्र को राज्यपाल की मंजूरी न मिलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई थी. इन दोनों घटनाओं में एक बात कॉमन थी, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित. कौन हैं बनवारी लाल पुरोहित, सब कुछ कट टू कट बताएंगे. लेकिन उसके लिए तिरासी बरस पीछे लौटना होगा. देखें वीडियो.
भगवंत मान जिनकी वजह से सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की कहानी
भगवंत मान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. वजह हैं, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित. राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच की ये रार काफी हद तक दिल्ली की याद दिलाती है. दिल्ली सरकार और राज्यपाल के बीच ऊहापोह किसी से छिपी नहीं है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















