The Lallantop
Logo

नूह हिंसा पर हिंदू परिवार की बातें रोंगटे खड़ी कर देगी! मोनू मानेसर पर क्या कह दिया?

दो होमगार्ड की मौत और 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

Advertisement

हरियाणा के मेवात क्षेत्र में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली जा रही एक रैली के दौरान हिंसा भड़क उठी. बताया गया कि रैली के दौरान नूह में दो गुटों के बीच टकराव हो गया. दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई. कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई, आग लगा दी गई. रिपोर्ट्स में गुरुग्राम कमिश्नर के हवाले से बताया गया है कि हिंसा में दो होमगार्ड की मौत हो गई और 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. हिंसा के कारण इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है. हिंसा नूह से होकर पड़ोसी गुरुग्राम तक फैल गया. हमारे साथी अभिनव पाण्डेय ग्राउंड रिपोर्ट के लिए गए हैं. वहां उन्होंने लोगों से बात की जिन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी है. अभिनव ने वहां क्या देखा, जानने के लिए वीडियो देखें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

 

Advertisement

Advertisement